फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways: Chart was prepared a day before, follow this method to get confirmed train ticket

Railways: एक दिन पहले बन गया चार्ट, करनी है इमरजेंसी यात्रा; कंफर्म ट्रेन टिकट पाने के लिए अपनाएं ये तरीका

Fri, 04 Jul 2025 05:40 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 05:40 PM IST
सार

Railways:  रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनने के नियमों में भी बड़ा परिवर्तन कर दिया है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को एक दिन पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं।

विज्ञापन
Railways: Chart was prepared a day before,  follow this method to get confirmed train ticket
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए अपने नियमों में बदलाव कर रहा है। इसी कड़ी में रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट बनने के नियमों में भी बड़ा परिवर्तन कर दिया है। रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों को एक दिन पहले ही पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं। लेकिन यात्रियों के मन में अभी भी यह सवाल उठा रहा है कि अगर किसी यात्री कोई इमरजेंसी आ गई और वे रिजर्वेशन कर जाना चाहे तो क्या नियम है? क्या एन वक्त पर सीट बुकिंग हो सकेगी? फिर यात्री जनरल कोच में सफर करना होगा?  

विज्ञापन


रेलवे मंत्रालय का कहना है कि, ट्रेन के प्रस्थान समय के अनुसार चार्टिंग के नियम इस प्रकार होंगे। अब सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनें का पहला आरक्षण चार्ट पिछली रात 9:00 बजे (21:00) तक तैयार कर लिया जाएगा। जबकि दोपहर 2:00 बजे से रात 11:59 बजे और रात 12:00 से सुबह 5:00 बजे तक जाने वाली ट्रेन का पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन छूटने से कम से कम 8 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। लेकिन तत्काल या प्रीमियम तत्काल कोटे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अगर चार्ट बन भी गया है और उस ट्रेन में तत्काल कोटे में सीटें खाली हैं तो यात्री उन्हें बुक कर सफर सकते है। पहले भी चार्ट बनने के बाद इस कोटे में अगर सीटें खाली रहती थीं तो बुक की जा सकती हैं  ।
विज्ञापन


अब 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, 4 घंटे पहले चार्ट बनने के कारण कई बार सीटें खाली रह जाती थीं, क्योंकि वेटिंग वाले यात्रियों को स्थिति का पता देर से चलता था। लेकिन अब 8 घंटे पहले चार्ट बनने से रेलवे को खाली सीटों को फिर से सीटों को आवंटित करने का समय मिलेगा। इससे कैंसिलेशन और नो-शो (यात्री का यात्रा न करना) की स्थिति में सीटों का उपयोग बेहतर ढंग से हो सकेगा। यह बदलाव एसी फर्स्ट, एसी सेकंड और थर्ड, स्लीपर और अन्य सभी श्रेणियों की ट्रेनों पर लागू होगा। रेलवे का यह नियम सभी मेल, एक्सप्रेस, राजधानी, शताब्दी, और दुरंतो जैसी ट्रेनों पर लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने यात्रियों को सुझाव देते हुए कहा है कि, यात्री अपना पीएनआर स्टेटस को नियमित रूप से वेबसाइट पर चेक करते रहे। चार्ट बनने के बाद टिकट की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और अगर टिकट कन्फर्म नहीं होती है, तो यात्री विकल्प या तत्काल कोटे का उपयोग कर सकते हैं। 


रेलवे ने दूसरे चार्ट के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया
रेलवे का कहना है कि, रेलवे ने दूसरे चार्ट के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ट्रेन छूटने से कुछ घंटे पहले ही बनेगा, जिससे अंतिम समय की बुकिंग और रद्दीकरण को अपडेट किया जा सके। ये नए निर्देश सिर्फ बड़े स्टेशनों के लिए नहीं हैं, बल्कि छोटे और दूर-दराज के स्टेशनों पर भी यही चार्टिंग समय लागू रहेगा। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा है। सभी संबंधित विभागों को सूचित किया जाएगा कि वे अपने-अपने सिस्टम को इस नई प्रक्रिया के अनुसार अपडेट कर लें। 


ये भी पढ़ें:  Janmabhoomi Case: हिंदू पक्षकारों को झटका, ईदगाह से जुड़ी संपत्ति को विवादित घोषित करने से कोर्ट का इनकार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed