फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways cancelled trains going to Katra-Jammu Due to heavy rain and bad weather conditions, see list

Railways: बारिश से आई तबाही से थमे ट्रेनों के पहिए, रेलवे ने कटरा-जम्मू जाने वाली ट्रेनें की रद्द, देखें लिस्ट

Tue, 02 Sep 2025 04:22 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 02 Sep 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
Railways cancelled trains going to Katra-Jammu Due to heavy rain and bad weather conditions, see list
बारिश

तेज बारिश और बाढ़ के चलते जम्मू में रेल ढांचा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं रेलवे को इसे ठीक करने में कइ दिनों तक जद्दोजहद करनी होगी। यही कारण है उत्तरी रेलवे ने जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से चलने वाली 34 ट्रेन (आने व जाने वाली मिलाकर 68) को सितंबर के अंत तक रद करने की घोषणा की है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 12 ट्रेनों (आने व जाने वाली मिला कर 24 ट्रेन) जम्मू तक नहीं आएगी और रास्ते में ही उन्हें रोक कर वापस अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में जम्मू धनबाद, जबलपुर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, एक्सप्रेस, जम्मू काठगोदाम गरीब रथ, जम्मू सराय रोहिल्ला दुरंतो एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, पूजा एक्सप्रेस, जम्मू नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस, सर्वोदय एक्सप्रेस, हापा एक्सप्रेस, कालिका श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा जम्मू तवी एक्सप्रेस है।
विज्ञापन


इसके अलावा, हेमकुंड एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, मौर्य ध्वज, विवेक एक्सप्रेस, जन्मभूमि एक्सप्रेस, कोटा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक रेलगाड़ी, दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस, सराय रोहिल्ला उधमपुर एसी एक्सप्रेस, नई दिल्ली श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर श्री माता वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस को दोनों ओर से रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जम्मू की बजाए पंजाब या अंबाला से रवाना होने वाली प्रमुख ट्रेनों में जम्मू मेल, जम्मू पूर्ण झेलम एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, भगत-दे-कोठे जम्मू एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मू गोरखपुर एक्सप्रेस, टाटा मूरी, सियालदह जम्मू तवी हमसफर, लोहित एक्सप्रेस, काठगोदाम श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, मालवा एक्सप्रेस शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed