फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways aims for train to Tawang in Arunachal pradesh

10 हजार फीट ऊपर ट्रेन चलाने की तैयारी में रेलवे

Mon, 06 Feb 2017 10:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Feb 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
Railways aims for train to Tawang in Arunachal pradesh
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty

भारतीय रेलवे एक नया मुकाम हासिल करने की ओर अग्रसर है। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर भी कर दी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अरुणाचल प्रदेश के तवांग को देश के अन्य इलाकों से जोड़ने के लिए तीन ट्रैक तैयार करने जा रही है। रेलवे इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू करेगी।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश का तवांग टाउन चीन की सीमा से सटा हुआ है और इसकी ऊंचाई 10000 फीट है। इस प्रोजेक्ट के लिए सर्वे अगले साल से शुरू होगा।  टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे महाप्रबंधक (निर्माण) एच के जग्गी ने कहा है कि, रेलवे इस परियोजना के जरिए पूरे अरुणाचल प्रदेश को ही रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी में है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक तीन स्ट्रैटजिक लाइन बिछाई जाएंगी। जिसके अंतर्गत डूमडूमा से सिमालगुड़ी, नामसाइ औक चौउखाम होते हुए वाकरो (96 किमी), डांगरी से रोइंग (60 किमी), लेखापानी से नामपोंग (75 किमी) लाइनों का सर्वे किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

70 हजार करोड़ रुपए होगी लागत!

Railways aims for train to Tawang in Arunachal pradesh
सांकेतिक चित्र - फोटो : getty

परियोजना की अनुमानित लागत 50,000 करोड़ रुपये से 70,000 करोड़ रुपये होगी। जग्गी के मुताबिक भालुकपंग से तवांग के लिए लाइन बिछाना सबसे चुनौती पूर्ण काम होगा, क्योंकि यह लाइन जहां से गुजरेगी वहां 500 फीट से लेकर 9000 फीट तक की ऊंचाई होगी।

आपको बता दें कि 2014 में राजधानी ईटानगर से 10 किलो मीटर दूर नाहरलगुन पहला शहर था जिसे रेलवे से जोड़ा गया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजन गोहेन ने शनिवार को कहा, 'रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर हम बॉर्डर तक विस्तार की तैयार कर रहे हैं। तीन नई रेलवे लाइनों के लिए हमने सर्वे करने शुरू कर दिए हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed