{"_id":"63dc570894a46774fd02dd2c","slug":"railway-will-make-recruitment-for-irms-from-civil-service-exam-itself-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway : सिविल सेवा परीक्षा से ही आईआरएमएस के लिए भर्तियां करेगा रेलवे, पहले कहा था-अलग परीक्षा करवाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway : सिविल सेवा परीक्षा से ही आईआरएमएस के लिए भर्तियां करेगा रेलवे, पहले कहा था-अलग परीक्षा करवाएंगे
Fri, 03 Feb 2023 06:06 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 03 Feb 2023 06:06 AM IST
सार
मंत्रालय ने कहा कि फैसले से पहले लोकसेवा आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के साथ विचार-विमर्श भी किया गया। हालांकि यह फैसला लेने की वजह नहीं बताई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
रेल मंत्रालय भारतीय रेल प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) के लिए अधिकारियों की भर्ती सिविल सेवा परीक्षा-2023 से ही करेगा। पहले आदेश दिया गया था कि लोकसेवा आयोग के जरिए विशेष तौर पर डिजाइन आईआरएमएस परीक्षा से इनका चयन किया जाएगा, लेकिन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इसके विपरीत निर्णय लिया।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि फैसले से पहले लोकसेवा आयोग और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के साथ विचार-विमर्श भी किया गया। हालांकि यह फैसला लेने की वजह नहीं बताई गई।
विज्ञापन
गैर इंजीनियर काडर के अफसरों का दबाव
सूत्रों के अनुसार मंत्रालय पर गैर इंजीनियरिंग काडर के अधिकारियों का दबाव था। अनुमान लगाया जा रहा था कि आईआरएमएस परीक्षा से इंजीनियरिंग और कॉमर्स के परीक्षार्थियों को ज्यादा फायदा मिलेगा। उन्हें सिविल सेवा परीक्षा के साथ आईआरएमएस के रूप में एक और विकल्प मिलेगा, जो केवल उन्हीं के लिए होगा।
विज्ञापन