फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Ministry on Friday rolled back its decision to replace services of Garib Rath

आम आदमी के लिए राहत भरी खबर, रेल मंत्रालय का एलान- बंद नहीं होगी गरीब रथ

Fri, 19 Jul 2019 06:16 PM IST
सोनू शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Railway Ministry on Friday rolled back its decision to replace services of Garib Rath
गरीब रथ - फोटो : सोशल मीडिया
रेलवे मंत्रालय ने आम आदमी के लिए राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि गरीब रथ रेलगाड़ियां बंद नहीं होंगी और पहले की तरह चलती रहेंगी। इससे पहले खबर आई थी कि केंद्र सरकार देश में गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद करके इसे मेल एक्सप्रेस में बदलने योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में मंत्रालय ने लिखा कि मौजूदा समय में रेलवे की ओर से 26 जोड़ी गरीब रथ ट्रेनें चलाई जाती हैं। गरीब रथ में 12 कोच हैं और सभी वातानुकूलित हैं। कम कीमत में एसी सुविधा प्रदान करने की वजह से ये ट्रेन काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

रेलवे मंत्रालय, काठगोदाम और जम्मू तवी के बीच ट्रेन संख्या 12207/08 गरीबरथ एक्सप्रेस और कानपुर और काठगोदाम के बीच ट्रेन संख्या 12209/10 गरीब रथ एक्सप्रेस को 4 अगस्त, 2019 से फिर से बहाल करेगी।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गरीब रथ ट्रेनों को बदलने के लिए कोई योजना नहीं चल रही है। इस ट्रेन के फिर से बहाल होने से यात्रियों के किराए में फिर से बचत होगी। गरीब रथ, गरीब आदमी के आर्थिक स्थिति को देखते हुए चलाया गया था इसके तहत किराया अन्य एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों की तुलना में कम रखा गया।     

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed