फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnaw says that Will not contest Lok Sabha polls from Balasore

Odisha: बालासोर से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर अश्विनी वैष्णव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ऐसा कोई विचार नहीं

Sun, 14 Jan 2024 05:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 05:53 PM IST
सार

बालासोर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यहां से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं, यहां प्रताप 'नाना' हैं। गौरतलब है कि भाजपा के प्रताप सारंगी बालासोर से सांसद हैं। 

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnaw says that Will not contest Lok Sabha polls from Balasore
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ओडिशा के बालासोर से लोकसभा चुनाव सीट से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई है। इसी बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अटकलों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। रविवार को उन्होंने कहा कि ओडिशा की बालासोर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का विचार नहीं हैं। 
विज्ञापन


बालासोर से चुनाव लड़ने पर अश्विनी वैष्णव ने कही यह बात
अटकले हैं कि भाजपा राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव को बालासोर सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती हैं। खास बात यह है कि प्रशासिक सेवा के दौरान मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर के जिला अधिकारी भी रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के मौजूदा सांसद प्रताप सारंगी का जिक्र करते हुए कहा कि मेरा बालासोर से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं, यहां प्रताप 'नाना' हैं। इन अटकलों को हवा तब मिली जब बालासोर के कई कार्यक्रमों में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शिरकत करने लगे थे। उन्होंने सारंगी के साथ झाडेश्वर शिव मंदिर का भी दौरा किया। उन्होंने बालासोर जिला अस्पताल को एक एम्बुलेंस दान की और पास के एम्स सैटेलाइट अस्पताल भी गए।
विज्ञापन


अधिकारियों से बोले वैष्णव, बालासोर नहीं बालेश्वर लिखें
बता दें केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने सुबह बालासोर रेलवले स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद रेलवे अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यहां साइनेज पर बालासोर के बजाए बालेश्वर लिखें, क्यों कि यह जगह उड़िया में जानी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, वह पूरा करता हूं- वैष्णव
पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कटक जिले का दौरा किया। हालांकि उन्होंने कटक सीट से भी चुनाव मैदान में उतरने से इनकार किया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। पार्टी जो भी मुझे काम देती है, मैं उसे पूरा करता हूं। हाल ही में भाजपा ने मुझसे मध्य प्रदेश चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी, जो मैंने की। गौरतलब है कि कटक सीट वर्तमान में छह बार के बीजेडी सांसद भर्तृहरि महताब के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed