फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister ashwini vaishnav warned Ministry will adopt zero tolerance policy against corrupt employees

सख्त चेतावनी: रेलमंत्री वैष्णव ने कहा- भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ जीरो टॉलरेस की नीति अपनाएगा मंत्रालय

Sun, 15 Aug 2021 02:46 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 Aug 2021 02:46 AM IST
सार

  • महाप्रबंधकों व रेल मंडल प्रबंधकों के साथ बैठक में दी सख्त चेतावनी
  •  रेल मंत्री ने कहा- जानबूझकर की गई भूल बर्दाश्त नहीं की जाएगी

विज्ञापन
Railway Minister ashwini vaishnav warned Ministry will adopt zero tolerance policy against corrupt employees
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ मंत्रालय जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पहली बार महाप्रबंधकों व रेल मंडल प्रबंधकों के साथ चार घंटे चली ऑनलाइन मैराथन बैठक में कहा कि अगर कोई भ्रष्टाचारी है तो उसे वह खुद जेल भेजेंगे और अगर कोई बेकसूर है तो उसका साथ देंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व संरक्षा में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


सुरक्षा व संरक्षा के मामले में सिर्फ यह कह देना कि ‘चलता है’ तो फिर उस अधिकारी की खैर नहीं। रेलमंत्री ने यह भी कहा कि संरक्षा में गड़बड़ी हो सकती है। लेकिन जानबूझकर की गई भूल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने स्तर पर कोई भी विभाग बेहतर काम करता है कि वह रात के साढ़े तीन बजे भी फोन कर सकता है। उद्देश्य बेहतर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले तीन साल में इस तरह से रेलवे को काम करना है कि पेंशनधारियों को पेंशन मिलता रहे, क्योंकि 18 लाख पेंशनरों को पेंशन देना भी रेलवे के लिए चुनौती है। यह चुनौती तभी सफल होगी जब रेलवे का आय बढ़ेगा और माल लदान में एक छटांक अनाज समेत अन्य चीजों पर नजर रहेगी।


समाज के सभी वर्ग का ध्यान रख आगे बढ़ेगी रेल
भारतीय रेल मोदी सरकार की नीतियों पर दौड़ेगी। ‘राष्ट्र प्रथम’, ‘कोई भी समाज में नहीं पिछड़े (अंत्योदय)’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के रथ को आगे बढ़ाने की सोच के साथ चलेगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि रेलवे के लिए समरसता बेहद आवश्यक है। सभी तबके के समान विकास का ध्यान रखा जाएगा। रेल जाति-पंथ को लेकर नहीं चलेगी। राष्ट्रहित में निर्णय लिया जाएगा ताकि समाज के सबसे निचले तबके का विकास हो और उनकी हिस्सेदारी बढ़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed