फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Ashwini Vaishnav distributed chocolates to children at the new delhi railway station on occasion of PM Modi Birthday

पीएम मोदी का जन्मदिन: रेलमंत्री वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पर बच्चों को बांटी चॉकलेट, प्लेटफार्म पर चलाई सफाई मशीन

Fri, 17 Sep 2021 05:57 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 17 Sep 2021 05:57 PM IST
सार

मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रेलवे ने दो अहम कार्यक्रम शुरू किए हैं। रेलवे में कौशल विकास योजना के तहत 50 हजार साथियों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं देशभर के ट्रेन, प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा...

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnav distributed chocolates to children at the new delhi railway station on occasion of PM Modi Birthday
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार दोपहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। रेलमंत्री ने इस दौरान यात्रियों से ट्रेनों के अंदर, प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रेलमंत्री ने स्टेशन पर मौजूद बच्चों को चॉकलेट भी दी। वहीं रेलमंत्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफाई करने वाली गाड़ी चलाते हुए भी नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद सभी यात्री और अन्य अधिकारी थोड़े हैरान भी हुए।

विज्ञापन


मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रेलवे ने दो अहम कार्यक्रम शुरू किए हैं। रेलवे में कौशल विकास योजना के तहत 50 हजार साथियों को स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं देशभर के ट्रेन, प्लेटफार्म और रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा।  
विज्ञापन


वैष्णव ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि ट्रेन में सफर करने वाले हर व्यक्ति को सभी सुविधाएं दी जाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए हमारा मंत्रालय तेजी से काम कर रहा है। ट्रेन, प्लेटफार्म और स्टेशन साफ रहे और ट्रेनें समय पर चलें यह हमारा विजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदेभारत एक्सप्रेस और बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेलमंत्री ने कहा, पीएम की घोषणा के मुताबिक दोनों प्रोजेक्ट अपने तय समय पर पूरे होंगे। 2023 तक हर बड़े शहरों से वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम भी बहुत तेजी से चल रहा है। ये प्रोजेक्ट भी अपने समय से पूरा होगा।

चलाई सफाई करने वाली गाड़ी

वहीं निरीक्षण के दौरान रेलमंत्री वहां मौजूद एक सफाई करने वाली गाड़ी पर बैठ गए और उसे प्लेटफार्म नंबर एक पर चला कर सफाई पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान वहां मौजूद पैसेंजर मंत्री को इस तरह देखकर हैरान हो गए। भारतीय रेलवे हर साल सफाई पखवाड़ा मनाता है। इस वर्ष इसकी शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्टेशन से की है।


इसके बाद रेलमंत्री ने फुट ओवर ब्रिज से गुजर रहे पैसेंजरों से ट्रेन और प्लेटफार्म में साफ सफाई के बारे में पूछा। रेलवे मंत्री इससे पहले भी कई बार चलती ट्रेन में पैसेंजरों से फीडबैक ले चुके हैं और इंजन में बैठकर पायलट को यात्रा के दौरान आने वाली परेशानी के संबंध में बात कर चुके हैं।

जम्मू के सुदूर इलाकों तक जल्द पहुंचेगी भारतीय रेल
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि बहुत जल्द केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सुदूर इलाकों तक भारतीय रेल पहुंच जाएगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में सफाई का जायजा लेने पहुंचे वैष्णव ने कहा, जम्मू-कश्मीर में रेल पटरी बिछाने का काम तेजी से चल रहा है और वह खुद इसका जायजा ले रहे हैं। हालांकि पहाड़ों पर यह काम थोड़ा मुश्किल जरूर है इसलिए तय वक्त से अधिक भी लग सकता है लेकिन हमारे प्रयासों में कोई कमी नहीं है और जल्द ही हम अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि बुलेट ट्रेन परियोजना पर भी तेज गति से काम हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed