फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Minister Acts on Student's Complaint; New IRCTC Website to Launch by July 15

छात्रा की परेशानी सुनते ही एक्शन में आए रेल मंत्री: 15 जुलाई तक लांच होगी IRCTC की नई वेबसाइट; जानें किस्सा

Thu, 11 Jun 2026 09:30 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 11 Jun 2026 09:30 PM IST
सार

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कई बार यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय एक साथ बड़ी संख्या में लोग लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट धीमी पड़ जाती है। कई बार पेमेंट फेल, लॉगिन एरर और सेशन एक्सपायर जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। त्योहारी सीजन के दौरान यह ज्यादा बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Railway Minister Acts on Student's Complaint; New IRCTC Website to Launch by July 15
रेल मंत्री गुरुवार को राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों से स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट हैंग होने या धीमी स्पीड जैसी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिल सकता है। रेल मंत्री ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च कर दी जाएगी। यह फैसला एक छात्रा की शिकायत और सुझाव के बाद लिया गया है, जिसने टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली दिक्कतों का मुद्दा उठाया था।

विज्ञापन


रेल मंत्री गुरुवार को राजस्थान के जयपुर स्थित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्रों से संवाद के लिए पहुंचे थे। छात्रों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने रेल मंत्री से सीधे शिकायत की कि, ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैंग हो जाती है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी वेबसाइट के कैप्चा भरने में होती है। छात्रा की शिकायत सुनने के बाद रेल मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारी को कॉल किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, छात्रों की मांग है कि आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बनानी चाहिए। रेल मंत्री ने अधिकारी से पूछा कि, क्या क्या हम 30 दिनों में वेबसाइट को बना पाएंगे? अधिकारी से जवाब मिलने के बाद रेल मंत्री ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि अगले महीने की 15 तारीख यानी 15 जुलाई को नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। उन्होंने कहा, नया पोर्टल मौजूदा वेबसाइट की तुलना में अधिक यूजर फ्रेंडली और तेज होगा। इसके साथ ही टिकट बुकिंग की प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा आसान और सुगम बनेगी, जिससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करते समय कम परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रेलवे लगातार डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है और यात्रियों को सहज व तेज सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा एक छात्र ने मंत्री से ट्रेनों में महिलाओं के लिए बेबी फीडिंग रूम होना चाहिए। ऐसे में मंत्री ने उन्हें इसे नोट कर इस सुझाव को अमल में लाने को कहा है। जिससे ट्रेन के हर कोच में एक बेबी फीडिंग रूम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईआरसीटीसी रेल मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक सार्वजनिक उपक्रम है। जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग, कैटरिंग और पर्यटन सेवाएं संचालित करता है। यह देश में रेलवे टिकट बुकिंग का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन औसतन करीब 14.53 लाख टिकटों की बुकिंग होती है। कई बार यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर तत्काल टिकट बुकिंग के समय एक साथ बड़ी संख्या में लोग लॉगिन करते हैं, जिससे वेबसाइट धीमी पड़ जाती है। कई बार पेमेंट फेल, लॉगिन एरर और सेशन एक्सपायर जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। त्योहारी सीजन के दौरान यह ज्यादा बढ़ जाती है। शेयर बाजार में सूचीबद्ध आईआरसीटीसी का शेयर फिलहाल 500 रुपये से ऊपर के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी का गुरुवार को 1.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 521.05 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब लगभग 41,693 करोड़ रुपये है।


राजस्थान के 200 से ज्यादा स्टेशनों पर चल रहा विकास कार्य
जयपुर दौरे के दौरान रेल मंत्री ने राजस्थान में रेलवे ढांचे के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में रेलवे क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेश हुआ है, जिससे रेल कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, 2014 से पहले राजस्थान के लिए रेलवे का बजट करीब 600 करोड़ रुपये था। जो अब बढ़कर रिकॉर्ड 10,228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। राजस्थान के 200 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य चल रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राजस्थान के करीब 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें जयपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है, जहां यात्री सुविधाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed