फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway is working on providing designers and light blankets to the passengers soon

यात्रा के दौरान अब नहीं होना पड़ेगा कंबल से परेशान, रेलवे कर रहा है ये प्लान

Sun, 30 Jul 2017 09:48 PM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sun, 30 Jul 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Railway is working on providing designers and light blankets to the passengers soon
रेलवे स्टेशन

रेलयात्रा के दौरान कंबल से परेशान होने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर रेलवे इंतजाम कर रहा है। जानकारी के मुताबिक रेलवे पुराने कंबलों की जगह नए डिजाइनर और हल्के कंबल लाने वाला है। इसके साथ ही यात्रियों की द्वारा इस्तेमाल किए हुए कंबलों को फिर से यूज में लाने के लिए नियमित रूप से साफ किया जाएगा।

विज्ञापन



हालांकि अभी कंबलों को हर एक से दो महीने के भीतर धोने का निर्देश है, लेकिन हाल में कैग रिपोर्ट के आने के बाद से रेलवे को कई तरह की आलोचना झेलनी पड़ रही थी। रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाले कंबल छह महीने से नहीं धुलते। इस समस्या से निजात दिलाने की लिए रेलवे तेजी से प्रबंध कर रहा है। जिससे अब आपको रेलयात्रा के दौरान गंदे कंबल से अपनी रात काटने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


मामले में संसद में पेश की गई रिपोर्ट के मुताबिक देश के शीर्ष लेखापरीक्षक ने कहा था कि रेलवे द्वारा स्थापित मानदंडों के अनुसार कंबल के धोने और सफाई का काम नहीं किया जाता है। इस डिजाइनर और हल्के कंबलों को चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाने पर काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने कम ऊन सामग्री वाले हल्के कंबल की डिजाइन के लिए राष्ट्रीय फैशन डिजाइन संस्थान (एनआईएफटी) से बात की है। एक पायलट परियोजना के रूप में पहले इसे मध्य रेलवे क्षेत्र में परीक्षण किया जा रहा है। हाउस कीपिंग निदेशालय के एक वरिष्ठ रेलवे के अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक यात्रा के लिए ट्रेनों में साथ धोया गया कंबल प्रदान करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed