फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway invites bids to build rail arcade at Chandigarh and Bengaluru stations with ban on beef and alcohol here is all you need to know

रेल आर्केड: चंडीगढ़ और बंगलूरू स्टेशन के लिए टेंडर जारी, बीफ और शराब की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

Wed, 01 Sep 2021 09:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Sep 2021 09:36 PM IST
सार

रेलवे ने देश के दो रेलवे स्टेशनों पर रेल आर्केड बनाने के लिए टेंडर जारी किए हैं। ये आर्केड भोजन और मनोरंजन की सुविधाओं से लैस होंगे। इसके साथ ही यहां बीफ, शराब जैसी वस्तुओं की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। पढ़िए इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Railway invites bids to build rail arcade at Chandigarh and Bengaluru stations with ban on beef and alcohol here is all you need to know
भारतीय रेलवे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

रेलवे ने चंडीगढ़ और बेंगलुरु स्टेशनों पर रेल आर्केड बनाने के लिए टेंडर जारी किए हैं। इन आर्केड में फूड कोर्ट, मनोरंजन की व्यवस्था करनी होगी। लेकिन, इसके साथ ही रेलवे ने बोली लगाने वालों के सामने एक शर्त भी रखी है। यह शर्त है कि इन रेलवे आर्केड में बीफ और शराब की बिक्री की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


ये टेंडर भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम लिमिटेड (आईआरएसडीसी) की ओर से जारी किए गए हैं। इनमें बोली लगाने वालों के लिए 'क्या करें' और 'क्या न करें' की सूची भी दी गई है। बोली लगाने वालों से उम्मीद है कि वह एक 'एक्सपीरिएंस जोन' और एक छोटा 'सिटी सेंटर' बनाएंगे जहां लोग समय व्यतीत कर सकें।
विज्ञापन


टेंडर के दस्तावेज में कहा गया है, 'इस क्षेत्र को विभिन्न ब्रांड्स की मौजूदगी के साथ एक एक्सपीरिएंस जोन की तरह विकसित करना है।' इसमें 15 खंडों को सूचीबद्ध किया है जिन्हें उपयोग किया जा सकता है। इसमें खाद्य व पेय पदार्थ, यात्री सुविधा स्टोर, उपहार, पुस्तकें, पत्रिकाएं, हथकरघा और कलाकृतियां आदि हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन वस्तुओं पर आर्केड में रहेगा प्रतिबंध

दस्तावेज में उन वस्तुओं का उल्लेख भी किया गया है जिनकी बिक्री पर आर्केड में प्रतिबंध रहेगा। इसमें तंबाकू उत्पाद, वाइन, बीयर या अन्य एल्कोहॉलिक पेय पदार्थ और कानूनी रूप से प्रतिबंधित बाकी सभी वस्तुएं शामिल हैं। बीफ और पोर्क का किसी भी खाद्य पदार्थ में किसी भी रूप में इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा।

प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में कच्ची सब्जियां या मटन/चिकन/मछली (कच्ची), कोचिंग क्लासेज, सिलाई की दुकान, वाहन रिपेयरिंग की दुकान, पेट्रोलियम और इसके उत्पाद, निर्माण, हार्डवेयर और सैनिटरी उत्पाद शामिल हैं। ऑनलाइन बोली की अंतिम तारीख नौ सितंबर है। आर्केड का कॉन्ट्रैक्ट नौ साल का होगा। 

तेजस रेक के साथ चलेगी पटना-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस

रेलवे ने कहा है कि यह बुधवार से पटना-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को अपग्रेड किए गए तेजस रेक के साथ चलाएगा। इससे यात्रियों के अधिक आराम मिलेगा और सर्वोत्तम यात्रा का अनुभव कर सकेंगे। ये स्मार्ट कोच यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हैं। इसमें सरल सैनिटाइजेशन के लिए खिड़की पर रोलर ब्लाइंट परदों के स्थान पर रोलर ब्लाइंड का उपयोग किया गया है।

यह दूसरी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन है जिसे तेजस के स्मार्ट स्लीपर कोच से लैस किया गया है। इसमें हर यात्री के लिए मोबाइल चार्जिंग पोर्ट उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा बर्थ पर पढ़ने के लिए लाइट और ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। सभी मुख्य द्वार केंद्रीय रूप से गार्ड के नियंत्रण में होते हैं और ट्रेन तब तक नहीं चलती है जब तक इसके सभी दरवाजे बंद न हो गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed