{"_id":"6159d4f78ebc3e626a6f70bb","slug":"railway-introduced-813-new-trains-in-last-five-years-railway-ministery-announced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनहित याचिका में खुलासा: पिछले पांच सालों में रेलवे ने 813 नई ट्रेनें चलाई, सबसे ज्यादा 266 ट्रेनें 2018 से 2019 के बीच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जनहित याचिका में खुलासा: पिछले पांच सालों में रेलवे ने 813 नई ट्रेनें चलाई, सबसे ज्यादा 266 ट्रेनें 2018 से 2019 के बीच
Sun, 03 Oct 2021 09:36 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:36 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर गौर की आरटीआई के जवाब में भारतीय रेलवे ने बताया है कि पिछले पांच सालों में 813 नई ट्रेनें चलाई गई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 266 ट्रेनें साल 2018 से 2019 के बीच चलाई गई हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने पिछले पांच सालों में 813 नई ट्रेनों की शुरुआत की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रेलवे ने बताया है कि सामान्य बजट में रेलवे बजट के मिलने के बाद पिछले पांच सालों में 813 नई ट्रेनें चलाई गई हैं। साल 2018 में भारत सरकार ने अलग से रेलवे बजट लाने की परंपरा को समाप्त करते हुए रेलवे का बजट भी सामान्य बजट में शामिल किया था। रेलवे ने मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर गौर की आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण साल 2020 से 2021 के बीच रेलवे की सभी सेवाएं बंद कर दी गई थीं। इसलिए इस दौरान किसी नई ट्रेन का संचालन नहीं शुरू किया गया है।
साल 2015-16 में आखिरी बार रेलवे का बजट अलग से पेश किया गया था। इस दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने न ही कोई नई ट्रेन नहीं शुरु की थी और न ही किसी नई सेवा की शुरुआत की थी। हालांकि उनसे पहले डीवी सदानंद गौड़ा ने साल 2014-15 के रेल बजट में पांच जनसाधारण ट्रेन, पांच प्रीमियम और छह एसी ट्रेन, 27 एक्सप्रेस ट्रेन, आठ नई पैसेंजर ट्रेन, पांच डीईएमयू ट्रेन और दो एमईएमयू ट्रेनों की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
साल 2015-16 में आखिरी बार रेलवे का बजट अलग से पेश किया गया था। इस दौरान रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने न ही कोई नई ट्रेन नहीं शुरु की थी और न ही किसी नई सेवा की शुरुआत की थी। हालांकि उनसे पहले डीवी सदानंद गौड़ा ने साल 2014-15 के रेल बजट में पांच जनसाधारण ट्रेन, पांच प्रीमियम और छह एसी ट्रेन, 27 एक्सप्रेस ट्रेन, आठ नई पैसेंजर ट्रेन, पांच डीईएमयू ट्रेन और दो एमईएमयू ट्रेनों की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
2016 के बाद किस साल कितनी नई ट्रेनें शुरु हुईं
- 2019-20 में 144 नई ट्रेनें शुरू की गईं।
- 2018-19 में 266 नई ट्रेनें शुरू की गईं।
- 2017-18 में 170 नई ट्रेनें शुरू की गईं।
- 2016-17 में 233 नई ट्रेनें शुरू की गईं।
रेल बजट का होता था राजनीतिक इस्तेमाल
पारंपरिक रूप से रेल बजट में केन्द्र सरकार उन राज्यों को सौगात देती थीं, जिनमें उनकी ही पार्टी शासन में रहती थी। इसी वजह से रेल बजट का बड़ी बेसब्री से इंतजार होता था। रेल अधिकारी ने कहा "पहले अधिकतर ट्रेनों का ऐलान राजनीतिक कारणों से होता था, आज के समय में चीजें बदल चुकी हैं। अब ट्रेनों का ऐलान तभी किया जाता है, जब उनकी जरूरत होती है और उन्हीं जगहों के लिए ट्रेनों चलाई जाती हैं, जहां उनकी आवश्यकता हो।"
साल 2011 से 2015 के बीच 283 नई ट्रेनों की शुरुआत
साल 2011-2012 में ममता बनर्जी ने 56 नई ट्रेनों का ऐलान किया था और साल 2012-13 के बजट में 72 नई ट्रेनों का ऐलान किया गया था। इसके बाद साल 2013-14 में 112 ट्रेनें शुरू की गई थी। इनमें 67 एक्सप्रेस ट्रेन, 27 पैसेंजर ट्रेन और आठ डीएमयू ट्रेनें शामिल थीं। वहीं साल 2014-15 में 43 नईं ट्रेनें शुरू की गई थीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाने के लिए साल 2023 तक 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही यह ऐलान कर चुके हैं कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर जश्न मनाने के लिए साल 2023 तक 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएंगी।