फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   railway earning decreased due to corona crisis, Earnings from passenger fare decreased, freight transport increased

Covid19 Effect: कोरोना में रेलवे की आमदनी भी हुई कम, किराए से होने वाली कमाई घटी, माल ढुलाई बढ़ी

Mon, 27 Dec 2021 07:59 PM IST
सुभाष कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 27 Dec 2021 07:59 PM IST
सार

रेलवे को माल ढुलाई और पैसेंजर किराए समेत तमाम दूसरी चीजों से आय होती है. इनमें से सबसे ज्यादा आमदनी माल ढुलाई से होती है।

विज्ञापन
railway earning decreased due to corona crisis, Earnings from passenger fare decreased, freight transport increased
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कोविड 19 महामारी का असर भारतीय रेलवे की कमाई पर भी देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2020-21 में पैसेंजर रेवेन्यू में करीब 70 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले वर्ष के लॉकडाउन के कारण देशभर में रेलवे सेवाएं प्रभावित हुईं और देश के विभिन्न हिस्सों में आंशिक रूप से लॉक डाउन जारी रहा। भारतीय रेलवे ने भी लॉकडाउन के दौरान नियमित ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन


सरकार के आंकड़ों के अनुसार, रेलवे का साल 2019-20 में यात्री राजस्व 50669.09 करोड़ रुपये था, जबकि 2021 में यह कमाई 15,248.49 करोड़ रुपये थी। इस हिसाब से रेलवे को कोरोनाकाल में 35,420.60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा, अन्य कोचिंग राजस्व की बात करें तो साल 2019-20 में रेलवे को 4640.79 करोड़ रुपये मिले, जबकि साल 2021 में यह कमाई 2096.76 करोड़ रुपये रही। इस हिसाब से 2544.05 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
विज्ञापन


साल 2019-20 में रेलवे का माल राजस्व 113487.89 करोड़ रुपये का था।. हालांकि, इसमें साल 2021 में फायदा हुआ। रेलवे को इस साल 117231.82 करोड़ रुपये माल ढुलाई से मिले। इस तरह 3743.93 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। वहीं, सरकार कहना है कि रेलवे ने पिछले एक साल में अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन या फिर अन्य किसी भत्तों में कोई कटौती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे को माल ढुलाई और पैसेंजर किराए समेत तमाम दूसरी चीजों से आय होती है. इनमें से सबसे ज्यादा आमदनी माल ढुलाई से होती है। वहीं, भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर ट्रेनों के जरिए भी कमाई करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed