{"_id":"60b29fdae49023792003992d","slug":"railway-cop-rescues-accused-woman-from-being-run-over-by-train-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई : रेलवे पुलिस ने आरोपी महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई : रेलवे पुलिस ने आरोपी महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया
Sun, 30 May 2021 01:41 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 30 May 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mumbai
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक रेलवे स्टेशन में एक महिला चलती हुई ट्रेन के सामने कूद गई, लेकिन एक पुलिस जवान की जांबाजी और सतर्कता के चलते महिला की जान बच गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है। महज कुछ सेकंड के चंद फासले महिला की जान बच गई नहीं तो उसकी मौत होने के पूरे हालात बन गए थे।
विज्ञापन
यह घटना मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को हुई, जब एक मामले की आरोपी महिला पुलिस से बचने की कोशिश कर रही थी। हालांकि, वह अपना संतुलन खो बैठी और पटरी पर गिर गई।
विज्ञापन
इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का है। इस वीडियो में दादर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहले सब कुछ सामान्य नजर आता है। प्लेटफार्म पर कुछ यात्री चहलकदमी करते हुए नजर आ रहे हैं। एक पुलिस जवान भी दिखाई देता है।
विज्ञापन
अचानक एक महिला रेलवे ट्रैक पर कूदती है। लोग यह देखकर हैरान हो जाते हैं, लेकिन तुरंत ही यह सब देखकर एक पुलिस जवान उस महिला की जान बचाने के लिए ट्रैक पर कूद जाता है, इसी दौरान ट्रेन भी आ जाती है, लेकिन ट्रेन के आने से ठीक चंद सेकंड पहले पुलिस जवान महिला को ट्रैक से हटाने में कामयाब हो जाता है और उसकी जान बचा लेता है।
#WATCH | Maharashtra: A police personnel saved life of a woman who is accused in a case, when she jumped in front of a train at Dadar Railway station in Mumbai yesterday. pic.twitter.com/rYNMMJkI8G
— ANI (@ANI) May 29, 2021