फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Budget 2022-23: PM Gatishakti master plan announced, 400 Vande Bharat trains will run

Railway Budget 2022-23: रेल बजट में 400 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, सात इंजनों पर सवार पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान

Tue, 01 Feb 2022 11:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 01 Feb 2022 11:59 AM IST
सार

rail budget 2022: वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी बनाएगा। अगले तीन सालों में इनका निर्माण होगा। इनसे माल परिवहन में और गति आएगी। 

विज्ञापन
Railway Budget 2022-23: PM Gatishakti master plan announced, 400 Vande Bharat trains will run
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त वर्ष 2022-23 का आम व रेलवे बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान का एलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सड़क, रेलवे व हवाई परिवहन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। अगले तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएगी। 

विज्ञापन


विकास के 'सात इंजन' हैं ये
वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल भी बनाएगा। अगले तीन सालों में इनका निर्माण होगा। इनसे माल परिवहन में और गति आएगी। पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान का संक्षिप्त ब्योरा देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से देश में सड़क, रेल, हाईवे, बंदरगाहों व सार्वजनिक परिवहन पर सरकार भारी मात्रा में निवेश करेगी। इससे अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में तेजी से इजाफा हो सकेगा। वित्त मंत्री ने इन क्षेत्रों को देश के विकास के 'सात इंजन' करार दिया। 
विज्ञापन


किसानों के लिए 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए उत्पादों के लिए परिवहन का ढांचा विकसित करेगा। स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' योजना शुरू की जाएगी। इससे देश के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रफ्तार को नए आयाम देने की योजना 'पीएम गतिशक्ति' 
पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान परिवहन के सभी माध्यमों के विकास व विस्तार को बढ़ावा देने की योजना है। इससे देश में मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए समग्र रूप से पहल की जाएगी। पीएम गति शक्ति (PMGatiShakti) मास्टरप्लान में आर्थिक परिवर्तन, विभिन्न परिवहन माध्यमों से निर्बाध यात्री व माल की आवाजाही को बढ़ाव दिया जाएगा। 

वंदे भारत ट्रेनों से बढ़ी रेलवे की चमक
नई वंदे भारत ट्रेनों व नए विस्टाडोम कोचों के माध्यम से रेलवे की चमक बढ़ी है। वंदे भारत ट्रेनों में सफर आसान व बेहद सुविधाजनक बनाया गया है। पिछले सात सालों में 24,000 किलोमीटर रेलवे रूट का विद्युतीकरण हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई 25000 किमी तक बढ़ाई जाएगी। हाईवे विस्तार पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 


वंदे भारत: देश की सबसे तेज ट्रेन
रेलमित्र एप के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में भारत की सबसे तेज यात्री ट्रेन है। इसकी अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा के बीच चलती है। इस ट्रेन की खासियत ये है कि सभी डिब्बों में स्टील की कार बॉडी होती है। इसमें स्लाइडिंग फुटस्टेप्स, ऑनबोर्ड ट्रेन कंट्रोल कंप्यूटर और रिमोट मॉनिटरिंग के साथ स्वचालित दरवाजे लगे होते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed