{"_id":"5a72ba374f1c1bef7b8b4b45","slug":"railway-budget-2018-government-says-rupee-1-lakh-48-thousand-crore-will-be-spent","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल बजट 2018: रेलवे के लिए 1.48 लाख रुपये का आवंटन, 600 स्टेशन बनाए जाएंगे मॉर्डन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेल बजट 2018: रेलवे के लिए 1.48 लाख रुपये का आवंटन, 600 स्टेशन बनाए जाएंगे मॉर्डन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को लोकसभा में सरकार की से आम बजट 2018 पेश किया। बजट का खास हिस्सा माने जाने वाले रेलवे को लेकर भी बड़े ऐलान किए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा ऐलान रेलवे पर करीब 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
सरकार पटरी बदलने से लेकर स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर खर्च किया जाएगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशनों पर वाईफाई और सीसीटीवी की सुविधा पर जोर दिया जाएगा। इतना ही नहीं 600 स्टेशनों को आधुनिक रूप दिया जाएगा। 3600 किमी रेल पटरियों का नवीनीकरण होगा और इस साल 700 नए रेल इंजन तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा वॉर्निंग सिस्टम पर भी जोर दिया जाएगा और मुंबई में लोकल ट्रेन सर्विस के लिए खास योजना तैयार की गई है।