फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Board examining demand for giving one-time option to women drivers to change job category

Railway Board: रेलवे बोर्ड महिला चालकों को नौकरी की श्रेणी बदलने के लिए देगा मौका!, मांगी आवेदनों की संख्या

Sat, 07 Oct 2023 10:12 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 07 Oct 2023 10:12 AM IST
सार

बोर्ड ने चार अक्तूबर को सभी रेलवे जोन को भेजे पत्र में कहा कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) ने महिला ट्रैक मेंटेनर्स और रनिंग स्टाफ को अपनी नौकरी की श्रेणी बदलने के लिए एक बार का विकल्प देने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन
Railway Board examining demand for giving one-time option to women drivers to change job category
रेलवे बोर्ड महिला चालकों को नौकरी की श्रेणी बदलने के लिए देगा मौका! - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे महिला चालकों और ट्रैक मेंटेनरों और के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, रेलवे बोर्ड इन लोगों को अपनी नौकरी की श्रेणी बदलने के लिए एक बार का विकल्प देने की मांग पर विचार कर रहा है। इसलिए, उसने जोनों से ऐसे कर्मचारियों और लंबित आवेदनों की संख्या साझा करने को कहा है।

विज्ञापन

बोर्ड ने चार अक्तूबर को सभी रेलवे जोन को भेजे पत्र में कहा कि नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (एनएफआईआर) ने महिला ट्रैक मेंटेनर्स और रनिंग स्टाफ को अपनी नौकरी की श्रेणी बदलने के लिए एक बार का विकल्प देने का अनुरोध किया था। 

विज्ञापन

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामला बोर्ड के कार्यालय में जांच के अधीन है। इस संबंध में सभी जोनल रेलवे से महिला ट्रैक मेंटेनर्स, एएलपी की संख्या और अन्य श्रेणियों में काम करने वाली महिला रनिंग स्टाफ या महिला कर्मचारियों से उनकी निर्धारित श्रेणियों में बदलाव के लिए लंबित अनुरोधों की संख्या प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। बता दें, सहायक ट्रेन चालकों को सहायक लोको पायलट (एएलपी) के रूप में भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जुड़े संगठनों का कहना है कि महिला ट्रैक मेंटेनर और एएलपी फील्ड में काम करना बहुत कठिन और असुरक्षित है। ऐसे हालातों के कारण महिलाओं अपनी नौकरी की श्रेणी को बदलना चाहते हैं। इससे संबंधित अनुरोध कई सालों से रेलवे जोन के पास लंबित है। उसने बताया कि मालगाड़ियों की कुछ महिला सहायक लोको पायलट और लोको पायलटों को आधिकारिक तौर पर अपनी नौकरी की श्रेणियों में बदलाव किए बिना कार्यालयों में काम करने की अनुमति दी गई है। 

हालांकि, इंडियन रेलवे लोको रनिंगमैन ऑर्गनाइजेशन (आईआरएलआरओ) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पांधी ने इस कदम का विरोध किया। साथ ही कहा कि इस मामले को हल करने के लिए यह सही कदम नहीं है। उन्होंने कहा, 'समस्या यह है कि जब महिलाएं रेलवे में रनिंग या फील्ड पोस्ट से जुड़ती हैं, तभी उन्हें पता चलता है कि काम कितना कठिन है। सुविधाओं के अभाव के कारण महिला कामगारों के लिए काम करना मुश्किल हो जाता है।’  

उन्होंने कहा, 'नौकरी की श्रेणी में बदलाव पर विचार करने के बजाय मैं रेलवे को सुविधाएं देने की सलाह देता हूं ताकि महिलाओं को फील्ड में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed