फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway Board allows opening of catering vending units at stations

रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगी खाने-पीने की दुकानें, रेलवे बोर्ड ने दी अनुमति

Wed, 20 May 2020 10:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 20 May 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Railway Board allows opening of catering vending units at stations
रेलवे स्टेशन परिसर (फाइल फोटो)

रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर खानपान, बिक्री इकाइयों को खोले जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन साथ ही कहा है कि फूड प्लाजा, जलपान वस्तुओं को केवल लेकर जाने (टेक-अवे) की अनुमति होगी, वहां बैठकर खाने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया कि इन इकाइयों में पैक किया हुआ सामान, जरूरी सामान, दवाइयां आदि की दुकानें तथा बुक स्टॉल आदि शामिल हैं, जिन्हें देश में कोविड-19 के फैलने के तुरंत बाद बंद कर दिया गया था। रेलवे जोन स्टेशनों पर खानपान इकाइयां खोलने के लिए बोर्ड से आवश्यक दिशा-निर्देश ले रहे हैं।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने आदेश में कहा कि जोनल रेलवे और आईआरसीटीसी को कहा गया है कि रेलवे स्टेशनों पर सभी ‘स्टेटिक कैटरिंग’ और वेंडिंग इकाइयां तत्काल प्रभाव से खोलने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। वहीं फूड प्लाजा, जलपान वस्तुओं को केवल लेकर जाने (टेक-अवे) की अनुमति होगी , वहां बैठकर खाने की कोई व्यवस्था नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यों के भीतर ट्रेन सेवा बहाल करने की तैयारी
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने 22 मई से कर्नाटक में ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बंगलूरू-हुबली-बेलगावी और मैसूरु-बंगलूरू स्पेशल ट्रेन 22 मई से चलने लगेंगी। इन ट्रेन की बुकिंग भी आईआरसीटीसी पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ही होगी। कोरोना वायरस लॉकडाउन शुरू होने के बाद पहली बार रेलवे राज्यों के भीतर ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है।


हालांकि एक मई से श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की थी। इसके बाद विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों को उनके घर वापस पहुंचाने के लिए 15 जोड़ी राजधानी स्पेशल ट्रेन चलाई थी। ये सभी ट्रेन 12 मई से दिल्ली से विभिन्न शहरों के लिए चलना शुरू हुई हैं। एक दिन पहले ही केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि एक जून से 200 गैर एसी ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed