{"_id":"5a4dacfa4f1c1b273c8b4a24","slug":"rail-ministry-says-aadhaar-is-not-compulsary-for-ticket-booking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी नहीं: रेलवे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेल टिकट बुकिंग के लिए आधार जरूरी नहीं: रेलवे
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 05 Jan 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल विभाग ने कहा है कि टिकट बुक कराने के लिए आधार नंबर जरूरी नहीं है, लेकिन इसे स्वैच्छिक आधार पर प्रोत्साहित किया गया है। लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन बताया कि टिकटों की बुकिंग के लिए आधार नंबर को अनिवार्य करने का प्रस्ताव नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों की रियायती टिकटों की बुकिंग के लिए जनवरी 2017 से आधार की जांच स्वैच्छिक आधार पर शुरू की गई थी।
पढ़ें: कालका-शिमला ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन का लुत्फ उठाएं, ऑनलाइन बुकिंग कराएं
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि टिकट बुक कराने के लिए आधार और मोबाइल नंबर को लिंक कराने की योजना यात्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रति यात्री मौजूदा टिकट बुकिंग की मासिक सीमा को बढ़ा कर 12 कर दिया गया है।
विज्ञापन