{"_id":"69de131f47d6c0f4ab0c8c8b","slug":"rail-connectivity-to-pakistan-border-to-be-strengthened-these-projects-approved-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: पाकिस्तान सीमा तक मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी, इन परियोजनाओं को मंजूरी; यहां बिछेगी नई रेल लाइनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: पाकिस्तान सीमा तक मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी, इन परियोजनाओं को मंजूरी; यहां बिछेगी नई रेल लाइनें
Tue, 14 Apr 2026 03:42 PM IST
Rahul Kumar
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 03:42 PM IST
सार
वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए राजस्थान को रेलवे परियोजनाओं के लिए 10,228 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा राज्य में करीब 90,659 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं पहले से ही प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए तीन अहम रेल परियोजनाओं पर तेज गति से काम जारी है। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 827 किलोमीटर है।इन योजनाओं का उद्देश्य बॉर्डर क्षेत्रों को देश के मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ना और वहां रहने वाले लोगों के लिए सफर को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है। परियोजनाएं पूरी होने के बाद न केवल स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि इलाके में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे ने 187 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन का प्रस्ताव तैयार किया है, जो अनूपगढ़ को बीकानेर से जोड़ेगी। इस परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (डीपीआर) बनकर तैयार हो चुकी है और अब इसकी मंजूरी अंतिम चरण में है। नई रेल लाइन शुरू होने के बाद सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़े शहरों तक सीधा संपर्क मिलेगा, जिससे व्यापार और रोजगार के नए मौके खुलेंगे।
विज्ञापन
कनेक्टिविटी से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा
जैसलमेर और बाड़मेर क्षेत्र को भी इन योजनाओं से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। 380 किलोमीटर लंबी जैसलमेर–भाभर/भीलड़ी (बाड़मेर के रास्ते) और 260 किलोमीटर लंबी खाजूवाला–जैसलमेर रेल लाइन के लिए अंतिम सर्वे का काम जारी है। ये परियोजनाएं पूरी होने के बाद रेगिस्तानी क्षेत्रों में यात्रा और माल ढुलाई दोनों ज्यादा आसान हो जाएंगे। साथ ही, बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
पश्चिमी राजस्थान में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जैसलमेर और बाड़मेर रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास तेजी से किया जा रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को बेहतर और आरामदायक अनुभव मिल सके। पुनर्विकास के तहत स्टेशनों पर नई तकनीक, साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म, बेहतर वेटिंग एरिया और डिजिटल सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। इन बदलावों के बाद स्टेशन पहले के मुकाबले ज्यादा आधुनिक और सुविधाजनक नजर आएंगे।
वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए राजस्थान को रेलवे परियोजनाओं के लिए 10,228 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा राज्य में करीब 90,659 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं पहले से ही प्रगति पर हैं। इन योजनाओं में नई रेल लाइन बिछाने, स्टेशनों के विकास और सुरक्षा से जुड़े अहम कार्य शामिल हैं। इन निवेशों से राजस्थान में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और कनेक्टिविटी के साथ-साथ यात्रियों की सुविधाओं में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।