फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raid on Lalu Yadav, CBI raids on 17 places related to RJD supremo

Raid on Lalu Yadav : लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया केस, परिवार के 17 ठिकानों पर सीबीआई के छापे

Fri, 20 May 2022 10:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 20 May 2022 10:01 AM IST
सार

सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ यह कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार छापे की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के मामले को लेकर की जा रही है।

विज्ञापन
Raid on Lalu Yadav, CBI raids on 17 places related to RJD supremo
लालू यादव के पटना स्थित आवास के बाहर राजद समर्थकों की लगी भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। रेलवे में नौकरियों के बदले जमीनें हड़पने के मामले को लेकर उनके व उनके परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन

सीबीआई ने शुक्रवार सुबह एक साथ कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के अनुसार लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई ने राजद सुप्रीमो के खिलाफ रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर नया केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पहले प्राथमिक दर्ज की थी, अब एफआईआर 
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने रेलवे भर्ती घोटाले को लेकर पहले प्राथमिक जांच दर्ज की थी, उसे अब एफआईआर में बदल दिया गया है। एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा व हेमा तथा कई आवेदकों के खिलाफ सर्च शुरू की। यह केस भादंवि की धारा 120 बी. आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया है। यादव परिवार पर आरोप है कि उन्होंने 2008 से 2009 के बीच रेलवे में नौकरियां लगवाने के बदले कई संपत्तियां हथियाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी लंदन में, कॉन्फ्रेंस में देश के भविष्य पर रखेंगे विचार
राजद सूत्रों का कहना है कि लालू के छोटे पुत्र व बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस वक्त लंदन में हैं। महज कुछ घंटों बाद तेजस्वी यादव को लंदन में 'आईडियाज फॉर इंडिया कॉन्फ्रेंस' में 'देश के भविष्य' पर परिचर्चा को संबोधित करना है। तेजस्वी को पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर बात रखने का मौका मिला है। 

नौकरी के बदले जमीन, प्लॉट लिए गए?
आरोप है कि संप्रग सरकार के जब लालू यादव रेल मंत्री थे, तब नौकरी लगवाने के बदले में आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन संप्रग सरकार में रेलमंत्री थे। जब वह रेल मंत्री थे, जब ऐसे कई मामले सामने आए थे कि नौकरी के बदले जमीन दी गई थी। 




राजद का तंज-तोता है, तोतों का क्या
सीबीआई छापों को लेकर राजद ने तंज किया है- 'तोता है, तोतों का क्या'। संप्रग काल में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को नेताओं का तोता करार दिया था।  राजद प्रवक्ता आलोक मेहता ने कहा है कि यह एक सशक्त आवाज को कुचलने का प्रयास है। यह पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। उधर, लालू यादव के भाई प्रभुनाथ यादव ने कहा कि एक बीमार व्यक्ति को जानबूझकर इस तरह परेशान किया जा रहा है। इस कार्रवाई के पीछे कौन है, यह सबको पता है। 





चंद दिनों पहले जेल से रिहा हुए हैं राजद सुप्रीमो

राजद सुप्रीमो लालू यादव को चंद दिनों पहले ही चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषालय मामले में जमानत मिली है। यह मामला डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की निकासी का था। 27 साल बाद कोर्ट ने उन्हें फरवरी 2022 में इस घोटाले का दोषी माना था और पांच साल की सजा सुनाई थी। इसके पहले वे चारा घोटाले के अलग अलग मामलों में जेल में रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed