फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raid in a Journalist house, found evidence against several top executives

पत्रकार के घर रेड में मिले कई आला अधिकारियों के खिलाफ सबूत

Mon, 28 May 2018 04:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
Raid in a Journalist house, found evidence against several top executives

मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपी पत्रकार उपेंद्र राय के खिलाफ जांच कर रही एजेंसियां हैरान हैं। उन्होंने राय के घर की गई छापेमारी में एक वरिष्ठ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में तैनात रहे एक आईएएस अधिकारी के कॉल डाटा रिकॉर्ड बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त पूर्व ईडी चीफ और सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग के बीच हुई गोपनीय वार्ता का रिकॉर्ड भी मिला है। 

विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई थी उपेंद्र राय के घर पर छापेमारी

सिंगापुर उच्चायोग का ईडी निदेशक से गोपनीय वार्तालाप बरामद


राय और उसके सहयोगियों संजय स्नेही व राहुल शर्मा आदि के यहां सीबीआई-ईडी की संयुक्त छापेमारी में कई कंपनियों के आयकर मूल्यांकन आदेश और फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (एफआईयू) की तरफ से 2015-16 में तैयार की गई करीब 140 कंपनियों की संदिग्ध लेनदेन रिपोर्ट (एसटीआर) भी बरामद की गई हैं। जांच एजेसियों ने इन दस्तावेजों के आधार पर इस सप्ताह आयकर विभाग के साथ मिलकर गुड़गांव, कोलकाता और मुंबई में दर्जनों संदिग्ध लोगों के यहां छापेमारी की, इन संदिग्धों में आयकर विभाग के भी कई अधिकारी शामिल थे। 
विज्ञापन


एफआईयू की 140 कंपनियों के खिलाफ गोपनीय रिपोर्ट बरामद

नवीन जिंदल से जुड़ी थी सिंगापुर की वार्ता


एजेंसी ने छापेमारी के पहले दौर में राय व उनके सहयोगी के घर से बरामद हुई भारतीय उच्चायोग और ईडी निदेशक राजन कटोच के बीच हुई गोपनीय वार्ता मशहूर उद्योगपति व पूर्व सांसद नवीन जिंदल से जुड़ा था। जिंदल की तरफ से कटोच को 2015 में लिखे एक पत्र को भी विदेशी संपत्ति की जांच रिपोर्ट के अलावा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय की जांच की सिफारिश वाला पत्र भी बरामद

एक वरिष्ठ ईडी अधिकारी व कॉरपोरेट मंत्रालय में रहे एक आईएएस के कॉल रिकॉर्ड बरामद


जांच एजेंसियां तब सबसे ज्यादा हैरान हो गईं, जब उन्हें छापेमारी के दौरान एक गोपनीय नोट बरामद हुआ, जिसमें वर्ष 2010 में ईडी के तत्कालीन अतिरिक्त निदेशक (अब दिल्ली पुलिस में वरिष्ठ अधिकारी) ने तत्कालीन सीबीआई निदेशक से उपेंद्र राय की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में शिकायत की थी। एक अधिकारी ने बताया, इस बात की जांच की जा रही है कि जिस आदमी के खिलाफ नोट में सवाल उठे हैं, उसके पास से ही ये उच्च गोपनीय पत्र कैसे बरामद हुआ है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed