फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahuls letter to Shahrukh: when Aryan went to jail congress leader wrote - cannot hold the truth hostage for a long time

राहुल का शाहरुख को खत: आर्यन के जेल जाने पर बंधाया था हौसला, लिखा था- सच्चाई को देर तक बंधक नहीं बना सकते

Wed, 03 Nov 2021 11:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Nov 2021 11:08 PM IST
सार

राहुल गांधी ने पत्र में लिखा था, 'अपने किसी अजीज को इस तरह की स्थिति में देखना आसान नहीं है। मैं जानता हूं कि आप दयालु हैं और समाज में आपने यश कमाया है। इसलिए मैं आपके परिवार के लिए इतना व्यापक समर्थन देख पा रहा हूं।' 

विज्ञापन
Rahuls letter to Shahrukh: when Aryan went to jail congress leader wrote - cannot hold the truth hostage for a long time
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के बहुचर्चित क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शाहरुख खान को पत्र लिखकर हिम्मत बंधाई थी। शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी के नाम लिखे गए इस पत्र में राहुल गांधी ने कहा था, 'सच्चाई को अधिक समय तक बंधक नहीं बनाया जा सकता।'

विज्ञापन


क्रूज ड्रग पार्टी मामले में आर्यन खान के पकड़े जाने के बाद से उसके पिता शाहरुख व मां गौरी खान बेहद परेशान व भावुक हो गए थे। ऐसे में उनके चाहने वाले जहां उन्हें हौसला दे रहे थे, तो कई लोग उनकी आलोचना भी कर रहे थे।
विज्ञापन


इस बीच 14 अक्तूबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें यह पत्र लिखा था। उस वक्त आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। राहुल गांधी ने पत्र में लिखा था, 'अपने किसी अजीज को इस तरह की स्थिति में देखना आसान नहीं है। मैं जानता हूं कि आप दयालु हैं और समाज में आपने यश कमाया है। इसलिए मैं आपके परिवार के लिए इतना व्यापक समर्थन देख पा रहा हूं।' राहुल के खत से परिचित लोगों ने मीडिया को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला बोले- यह खत व्यक्तिगत है, सार्वजनिक नहीं कर सकते
राहुल के खत को लेकर मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'यदि इस तरह का कोई खत है तो इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह राहुल गांधी और शाहरुख खान के बीच का व्यक्तिगत मसला है।'


आर्यन खान को तीन अक्तूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। ब्यूरो ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में कुछ को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया था। आर्यन खान ने भी मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में 22 दिन बिताए थे। 28 अक्तूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। वह 30 अक्तूबर को रिहा हो सके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed