फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul writes emotional note for people of Wayanad

Rahul Gandhi: ‘मेरा मन दुखी है लेकिन संतुष्ट हूं क्योंकि…’, वायनाड की जनता के नाम राहुल गांधी का भावुक संदेश

Sun, 23 Jun 2024 10:14 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 23 Jun 2024 10:14 PM IST
सार

Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने वायनाड की जनता के नाम संदेश में लिखा कि वे दुखी हैं लेकिन संतुष्ट भी हैं क्योंकि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। राहुल ने वायनाड की जनता को अपार समर्थन के लिए धन्यवाद कहा है।

विज्ञापन
Rahul writes emotional note for people of Wayanad
राहुल गांधी - फोटो : ANI/AICC

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली ने चुनाव लड़ा और जीता था। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने फैसला लिया था कि राहुल वायनाड सीट छोड़ेंगे और इस सीट से उनकी बहन प्रिंयका गांधी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।  अब राहुल गांधी ने वायनाड की जनता के लिए एक भावुक संदेश लिखा है। कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में वायनाड की जनता को अपार समर्थन के लिए धन्यवाद कहा है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि वे दुखी हैं लेकिन संतुष्ट भी हैं क्योंकि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रियंका गांधी संसद में वायनाड का प्रतिनिधित्व करेंगीं।

विज्ञापन


राहुल गांधी का वायनाड की जनता के नाम पत्र
राहुल गांधी ने लिखा ‘मै पांच वर्ष पहले आप लोगों से मिला। पहली बार जब मैं आप लोगों के बीच पहुंचा और आपसे समर्थन मांगा। मैं आप सभी के लिए अनजान था और उसके बाद भी आप लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया। आप लोगों ने मुझे गले लगाकर मुझे प्यार और स्नेह दिया। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस जाति, किस समुदाय से हैं या आप कौन सी भाषा बोलते हैं। जब मुझे प्रतिदिन अपशब्दों का सामना करना पड़ा, उस दौरान आपके सभी के प्यार मेरी ढाल बना। आप लोग मेरा घर, मेरा परिवार रहे। मुझे कभी भी यह महसूस नहीं हुआ कि आप लोगों ने मुझ पर शक किया हो।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे आप लोगों के साथ गले मिलना याद रहेगा- राहुल गांधी
केरल में आई बाढ़ को याद करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा ‘बाढ़ के दौरान मैंने जो देखा, उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। उस दौरान एक के कई परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया था। उन्होंने आगे लिखा ‘मुझे आपके द्वारा दिए गए अनगिनत फूल हमेशआ याद रहेंगे। आप लोगों का मुझसे गले मिलना याद रहेगा। संसद में आपकी आवाज़ बनना वास्तव में खुशी और सम्मान की बात थी। वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने पर मुझे दुख है, लेकिन मुझे सांत्वना भी है क्योंकि मेरी बहन प्रियंका आपका प्रतिनिधित्व करने के लिए मौजूद होंगी। अगर आप उन्हें मौके दें तो मुझे विश्वास है कि वह आपकी सांसद बनकर अच्छे काम करेंगी। मुझे इस बात की भी सांत्वना है कि रायबरेली के लोगों बीच मेरा एक प्यारा परिवार है। आपके और रायबरेली के लोगों दोनों के लिए मेरी प्रतिबद्धता है कि हम नफरत और हिंसा के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed