{"_id":"584c49f94f1c1b104f44b869","slug":"rahul-wants-pm-to-face-opposition-in-sansad","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने पीएम पर किया पलटवार, कहा- संसद का सामना करें मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने पीएम पर किया पलटवार, कहा- संसद का सामना करें मोदी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी से संसद का सामना करने और सांसदों के सवालों का जवाब देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि पीएम को जवाब देना चाहिए। लोग उनके एकालाप से ऊब चुके हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने यह बयान मोदी की उस टिप्पणी के बाद दिया है, जिसमें कहा गया है कि विपक्ष उन्हें लोकसभा में नहीं बोलने दे रहा है लिहाजा वह जनसभा में बोलने के लिए मजबूर हैं। राहुल ने ट्वीट कर कहा, मोदी जी लोग आपके एकालाप से ऊब चुके हैं।
विज्ञापन
मैं आपसे अपील कर रहा हूं कि आप ईमानदारी दिखाते हुए संसद का सामना करें और लोगों के सवालों का जवाब दें। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल में एक रैली में कहा, विपक्ष उन्हें लोकसभा में नहीं बोलने दे रहा है लिहाजा मैंने जनसभा में बोलने का फैसला किया है। लेकिन जब भी मौका मिलेगा मैं सवा सौ करोड़ लोगों का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने से पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन