विदेश से लौटकर राहुल सीधे पहुंचे केरल, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करने वाले हैं दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे से लौटकर मंगलवार को सीधे केरल पहुंचे। राहुल करीब एक सप्ताह विभिन्न देशों की यात्रा पूरी करके दिल्ली लौटने के बजाय पहले केरल गए हैं। इससे पहले राहुल ने ट्वीट कर केरल यात्रा की जानकारी भी दी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी त्रिवेंद्रम हवाई अड्डे पर उतरे तो कई कांग्रेसी नेताओं ने उनका स्वागत किया।
राहुल यहां से चेनगानूर, आलप्पुषा और अंगमाली समेत राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह कल वायनाड जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की भी यात्रा करेंगे।
Congress President Rahul Gandhi arrives at Trivandrum airport. He will be visiting flood-hit regions in the state including Chengannur, Alappuzha and Angamaly later today. He will also visit flood-affected areas in Wayanad district tomorrow. #KeralaFloods pic.twitter.com/WlhKWbcuzF
— ANI (@ANI) August 28, 2018
उनका कहना है कि वे यहां बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों को दौरा कर राहत कैंपों में रह रहे लोगों से मिलेंगे। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित और पीड़ित मछुआरा समुदाय, बाढ़ में मदद पहुंचा रहे लोगों और जरूरतमंदों से मिलकर उनका हाल जानेंगे। राहुल लगातार ट्वीट के माध्मय से केरल में आई बाढ़ के बाद वहां के लोगों को भेदभाव बिना पर्याप्त राहत की मांग करते रहे हैं।