फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul soft on Mulayam Singh 's Samajwadi Party stronghold

सपा के गढ़ में मुलायम सिंह पर नरम रहे राहुल

Sun, 11 Sep 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़ 
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़  Updated Sun, 11 Sep 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul soft on Mulayam Singh 's Samajwadi Party stronghold
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के संसदीय क्षेत्र में थे। वह यहां शनिवार शाम 7:30 बजे पहुचे और रविवार अपराह्न मऊ रवाना हुए। अपने 20 घंटे के दौरे में राहुल ने किसानों का मर्म जानने की कोशिश की।

विज्ञापन


रोड शो कर युवाओं को रिझाया और नुक्कड़ सभाएं कर अपने दिल की बात की। सपा के गढ़ में कांग्रेस उपाध्यक्ष मुलायम सिंह पर नरम रहे मगर मोदी की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


शनिवार रात सर्किट हाउस में राहुल ने पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की। मुलाकात का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह रोड शो शुरू करने से पहले पार्टी के चुनिंदा स्थानीय नेताओं ने मुलाकात की और किसानों की समस्याओं से जुड़े कुछ पत्रक उन्हें सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने स्थानीय नेताओं को कहा कि वे जनता के बीच जाएं और उनकी बुनियादी समस्याओं को हल कराने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएं। कहा, कांग्रेस के लोग यदि जनता के साथ सड़कों पर उतर आए तो तय मानिए 2017 की तस्वीर जुदा होगी।


उन्होंने पार्टी नेताओं से जिले में कर्ज में डूबे किसानों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजने को कहा। बताया कि इस सूची को वह दिल्ली में केंद्र सरकार के सामने पेश करेंगे और किसानों की कर्ज माफी के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed