फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul said ready to face probe over allegations that his former partner acquired defence contracts

भाजपा ने राहुल पर लगाया डिफेंस कांट्रैक्ट पाने का आरोप, गांधी बोले- जांच के लिए तैयार हूं

Sun, 05 May 2019 08:56 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 05 May 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
Rahul said ready to face probe over allegations that his former partner acquired defence contracts
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि यूपीए शासनकाल में उनके पूर्व सहयोगी को रक्षा ऑफसेट कांट्रैक्ट मिले थे। शनिवार को इसपर पलटवार करते हुए राहुल ने कहा कि वह जांच के लिए तैयार हैं। ठीक इसी समय गांधी ने एनडीए सरकार द्वारा किए गए 59,000 करोड़ के कांट्रैक्ट की भी जांच कराए जाने की बात कही। 

विज्ञापन


एक प्रेस कांफ्रेंस में गांधी ने कहा, 'कृपया कोई भी जांच शुरू करें। आप जैसी जांच करना चाहते हैं करें। मैं तैयार हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है लेकिन राफेल की भी जांच कीजिए।' बिजनेस टुडे मैग्जीन में छपे एक लेख के अनुसार गांधी की ब्रिटिश कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड ने यूपीए शासन के दौरान रक्षा ऑफसेट का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन


ब्रिटिश कंपनी बैकऑप्स में उलरिक मैकनाइट 35 प्रतिशत के मालिक थे जबकि गांधी के पास 65 फीसदी की हिस्सेदारी थी। यह कंपनी 2003 में बनाई गई थी और 2009 में इसे बंद कर दिया गया। मैकनाइट ने बाद में फ्रेंच डिफेंस सप्लायर नेवल ग्रुप स्कोरपेने सबमरींस के खिलाफ ऑफसेट कांट्रैक्ट हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैग्जीन के लेख ने भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का हथियार दे दिया है क्योंकि राहुल लगातार एनडीए पर राफेल सौदे में घोटाला करने का आरोप लगाते रहे हैं। उनका आरोप है कि विमानों को तीन गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है और अनिल अंबानी को इसका ठेका दिलवाया गया। रक्षा ऑफसेट में विदेशी कंपनी को एक निश्चित अनुपात में भारत की किसी कंपनी के साथ कांट्रैक्ट करना होता है।  


शनिवार को एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा, 'आज मैंने पढ़ा कि यूपीए के शासन में एक नामदार के बिजनेस पार्टनर को रक्षा ऑफसेट कांट्रैक्ट मिले थे। अपनी सरकार, दोस्त भी अपना और रक्षा सौदा भी बड़ा। यानी नामदार के लिए मलाई का पूरा इंतजाम था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed