फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul must have earth-shaking evidence against modi says Shashi Tharoor

'राहुल गांधी के पास ऐसा सबूत है, जो निश्चित तौर पर भूकंप ला देगा'

Sat, 17 Dec 2016 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Dec 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
Rahul must have earth-shaking evidence against modi says Shashi Tharoor
राहुल गांधी
तिरुवनंतपुरम से सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राहुल गांधी के बयान को आगे बढ़ाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार के सबूत से सच में भूकंप आ जाएगा।
विज्ञापन


इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जल्द ही जनता के सामने नरेंद्र मोदी के निजी भ्रष्टाचार के सबूत पेश करेंगे। 
विज्ञापन


बताते चलें कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरे पास प्रधानमंत्री के निजी भ्रष्टाचार के सबूत हैं। मुझे सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। जब मैं बोलूंगा तो प्रधानमंत्री का गुब्बारा फूट जाएगा। मेरे पास प्रधानमंत्री की निजी जानकारी है। मैं इसे लोकसभा में रखना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पढ़ें इंटरव्यू की खास बातें

Rahul must have earth-shaking evidence against modi says Shashi Tharoor
शशि थरूर - फोटो : Getty
1. केंद्र सरकार राहुल गांधी को नोटबंदी के मुद्दे पर सदन में बोलने नहीं दे रही।

2. नरेंद्र मोदी के खिलाफ सबूत गुप्त हैं और ये भूकंप लाने वाले हैं।

3. राहुल गांधी जल्द ही इसे जनता के सामने लाएंगे।

4. सरकार जानबूझकर सदन को बाधित करती रही।

5. सरकार और विपक्ष में एक शंका है।

6. केंद्र का सदन की कार्यवाही में  बाधा डालना अप्रत्याशित है।

7. प्रधानमंत्री को नोटबंदी लागू करने के लिए सदन की अनुमति लेनी चाहिए थी।

8. सरकार नोटबंदी पर वोटिंग से डरी हुई थी।

9. भाजपा ने उनकी सरकार में 10 साल तक सदन को बाधित किया।

10. नोटबंदी को केंद्र सरकारी ने एक बीमार की तरह कार्यान्वित किया। इससे जीडीपी  प्रभावित हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed