फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul meets Right to Food campaign, fishermen delegations at Parliament reception

Parliament: संसद में मछुआरों और भोजन अधिकार कार्यकर्ताओं से मिले राहुल गांधी, मुलाकात के बाद क्या बोले

Thu, 08 Aug 2024 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 08 Aug 2024 10:39 PM IST
सार

Parliament: कांग्रेस ने दावा किया कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों को संसद में प्रवेश करने के लिए पास नहीं गया था। इसीलिए राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए संसद भवन के स्वागत कक्ष में आए।

विज्ञापन
Rahul meets Right to Food campaign, fishermen delegations at Parliament reception
मछुआरों और भोजन अधिकार कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिले राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई/एआईसीसी

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को संसद भवन के स्वागत कक्ष में भोजन का अधिकार अभियान के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इसके अलावा वह देशभर के मछुआरों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी मिले। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद को अपनी चिंताओं और मुद्दों से अवगत कराया।  

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडलों को नहीं मिला पास: कांग्रेस
कांग्रेस ने दावा किया कि दोनों प्रतिनिधिमंडलों को संसद में प्रवेश करने के लिए पास नहीं गया था। इसीलिए राहुल गांधी उनसे मिलने के लिए संसद भवन के स्वागत कक्ष में आए।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद क्या कहा
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, किसी से भी मिलना हमारा अधिकार है। लेकिन वे (सरकार) हमें अनुमति नहीं दे रहे हैं। मैंने किसानों के बारे में सदन में बोला था। स्पीकर ने कहा कि उन्हें रोका नहीं जा रहा है। अब इन लोगों को फिर से रोक दिया गया है। मछुआरों का मुद्दा है और बाल कल्याण (भोजन का अधिकार अभियान) के लोग भी आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों से भी मुलाकात की
इस बारे में पूछे जाने पर कि वह ऐसे प्रतिनिधिमंडलों से लगातार मिल रहे हैं, गांधी ने कहा कि यह उनका काम है और वह ऐसा करते रहेंगे। इससे पहले दोपहर में राहुल गांधी ने सफाई कर्मचारी आंदोलन के सदस्यों और मैला ढोने की प्रथा में शामिल लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कांग्रेस नेता को अपनी समस्याओं और मुद्दों से अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed