फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhis visit to Telangana : Meets jailed NSUI leaders, BJP mocks by releasing video

राहुल गांधी का तेलंगाना दौरा: जेल में बंद एनएसयूआई नेताओं से मिले, भाजपा ने वीडियो जारी कर उड़ाया मजाक

Sat, 07 May 2022 03:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 May 2022 03:08 PM IST
सार

राहुल गांधी उस्मानिया यूनिवर्सिटी जाकर वहां के विद्यार्थियों से भी बात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई।

विज्ञापन
Rahul Gandhis visit to Telangana : Meets jailed NSUI leaders, BJP mocks by releasing video
हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई नेताओं के साथ राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने तेलंगाना दौरे के बीच आज हैदराबाद की चंचलगुडा जेल में जाकर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष वेंकट बालमूर व 18 अन्य नेताओं से मुलाकात की। इन नेताओं को उस्मानिया यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किया गया है। उधर, भाजपा नेता अमित मालवीय एक और वीडियो जारी कर राहुल गांधी का मजाक उड़ाया है। 

विज्ञापन


तेलंगाना दौरे के दौरान राहुल गांधी उस्मानिया यूनिवर्सिटी जाकर वहां के विद्यार्थियों से भी बात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई। इसके विरोध में एनएसयूआई के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विश्व विद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राहुल को जब यह सूचना मिली तो वे हैदराबाद की चंचलगुडा जेल गए और वहां पार्टी के छात्र नेताओं से मुलाकात की। 
विज्ञापन


उधर, भाजपा नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक और वीडियो जारी किया है। इसके बारे में दावा किया गया है कि यह वीडियो उस वक्त का है जब राहुल गांधी तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें राहुल पार्टी नेताओं से पूछ रहे हैं कि आज किस विषय पर बात करना है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
17 सेकंड के इस नए वीडियो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठे हुए हैं। साथ ही यह पूछ रहे हैं आज की सभा का मुद्दा क्या है, बोलना क्या है। भाजपा नेता मालवीय ने कहा कि ऐसा तब होता है जब आप निजी विदेश यात्राओं और नाइटक्लब के बीच राजनीति करते हैं।

इससे पहले भाजपा ने नेपाल का एक वायरल वीडियो साझा कर राहुल पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता अपनी मित्र की शादी में नेपाल गए थे। वहां वे एक पब में नजर आए थे। इस कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार कर पूछा था कि क्या शादी में जाना गैर कानूनी है। 

 

Koo App

नेपाल से पार्टी कर लौटे शहजादे साहब तेलंगाना की सभा में बोलने से पहले पूछ रहे है कि बोलना क्या है। सत्यता तो ये है कि बिना संघर्ष किये राहुल जी को विरासत में मिले सत्ता सुख का खामियाजा आज पूरी कांग्रेस झेल रही है।

View attached media content

- Vishvas Kailash sarang (@VishvasSarang) 7 May 2022


राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- एकजुट रहें
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट रहने का शनिवार को स्पष्ट संदेश दिया और कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का टिकट सिर्फ उन्हीं को दिया जाएगा, जो क्षेत्र में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता से राय लेने के बाद ही टिकट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed