फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhis Attack On Modi Government, Big Recession In Indian History Statement, Anurag Thakur Furious And Said Worry About Congress

राहुल गांधी के मंदी छाई है.. वाले बयान पर भड़के अनुराग ठाकुर, बोले- कांग्रेस की चिंता करें

Thu, 12 Nov 2020 04:23 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 12 Nov 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhis Attack On Modi Government, Big Recession In Indian History Statement, Anurag Thakur Furious And Said Worry About Congress
राहुल गाँधी-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल तेज है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाने की कवायद और अटकलों का दौर भी जारी है। इस बीच राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार को लेकर हमलावर रवैया भी अपनाए हुए हैं। गुरुवार को भी राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल को अपनी पार्टी की चिंता करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि भारत के इतिहास में देश में पहली बार मंदी छाई है। भारत की ताकत को मोदी जी ने कमजोरी में बदल दिया। राहुल के इस ट्वीट पर जब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस की चिंता करनी चाहिए। लगातार उनका प्रदर्शन खराब हो रहा है। उनके वोट, सीटें और संख्या भी कम हो रही है ये दिखाता है कि कांग्रेस का पतन हो रहा है। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वेणुगोपाल की मां के निधन पर राहुल ने शोक जताया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को पार्टी महासचिव और राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल के घर गए और उनकी मां के निधन पर शोक जताया। राहुल गांधी एक विशेष उड़ान से यहां कन्नूर हवाई अड्डा पहुंचे थे। उन्होंने वेणुगोपाल और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और के सी जानकी (83) को श्रद्धांजलि दी।
 
जानकी का कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 11 नवंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जानकी को 17 अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहुल करीब एक घंटा तक शोकसंतप्त परिवार के साथ रहे। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed