{"_id":"5b4c52384f1c1b466d8b504c","slug":"rahul-gandhi-writes-letter-to-pm-modi-on-the-women-reservation-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले- आप संसद में पेश कीजिए हम समर्थन करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल ने महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले- आप संसद में पेश कीजिए हम समर्थन करेंगे
Mon, 16 Jul 2018 01:48 PM IST
Shaheryar Hossain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shaheryar Hossain
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपने पत्र में मानसून सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की है। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा है कि कांग्रेस संसद में महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस का यह पत्र भाजपा के तीन तलाक विधेयक के जवाब में है। बता दें कि भाजपा इस सत्र में तीन तलाक का विधेयक लाना चाहती है इसके लिए वह विपक्षी दलों से समर्थन की मांग भी कर रही है।
मालूम हो कि महिला आरक्षण बिल काफी समय से लटका हुआ है। 1996 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के कार्यकाल में इस बिल को संसद में पेश किया गया था। 2010 में यह बिल राज्यसभा में पास भी हो गया था लेकिन बाद में लोकसभा में अटक गया था। राहुल गांधी ने कहा है कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। इससे पहले सोनिया गांधी भी पत्र लिखकर इस बिल को पेश करने की बात कह चुकी हैं।