{"_id":"5b72929242c79230e6489f35","slug":"rahul-gandhi-will-talk-to-professors-for-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने के लिए प्रोफेसरों को साधेंगे राहुल, 18 अगस्त को दिल्ली में क्लास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव जीतने के लिए प्रोफेसरों को साधेंगे राहुल, 18 अगस्त को दिल्ली में क्लास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 के महाचुनाव को जीतने के लिए राहुल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी क्रम में वह लगातार देशभर के हर वर्ग को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लगे हैं। खबर है कि इसी के मद्देनजर अब राहुल गांधी 18 अगस्त को देश के करीब 1500 प्रोफेसरों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के सिविक सेंटर में होगा। जिसमें राहुल देशभर से आए प्रोफेसरों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 16 अगस्त को दिल्ली में विपक्ष का सांझी विरासत बचाओ सम्मेलन भी होना है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेने वाले हैं। हर साल ये सम्मेलन पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव की अगुवाई में होता है, जिसमें विपक्षी पार्टियों के कई नेता शामिल होते हैं। हो सकता है कि इस बार राहुल इस मंच से भी अपने लिए विशेष जोर आजमाइश करते दिखें।
विज्ञापन
उधर 25 अगस्त को राहुल लंदन दौरे पर निकल रहे हैं। जहां वह भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए राहुल ने अपनी रणनीति को आक्रामक बनाया है, जिसके तहत वह हर वर्ग को साध रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष अमेरिका, सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित कर चुके हैं। यहां उन्होंने स्थानीय यूनिवर्सिटी, व्यापिक बैठकों आदि को संबोधित किया है।
विज्ञापन