फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will go to America today

Rahul Gandhi: राहुल गांधी आज जाएंगे अमेरिका, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों से करेंगे बातचीत

Mon, 29 May 2023 06:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 May 2023 06:13 AM IST
सार

सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद राहुल ने राजनयिक पासपोर्ट लौटा दिया था। उन्होंने कोर्ट से 10 वर्ष के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी कराने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन साल के लिए ही जारी किया था।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi will go to America today
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को रविवार को नया पासपोर्ट मिल गया। स्थानीय अदालत के अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किए जाने के दो दिन बाद गांधी को सामान्य पासपोर्ट जारी किया है, जो तीन साल तक वैध रहेगा। राहुल सोमवार को अमेरिका के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद राहुल ने राजनयिक पासपोर्ट लौटा दिया था। उन्होंने कोर्ट से 10 वर्ष के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी कराने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन साल के लिए ही जारी किया था।
विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी को सांसद के तौर पर अयोग्य करार दे दिया गया था। मानहानि केस में गुजरात कोर्ट ने उन्हें दोषी मानकर दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें सांसद के तौर पर अयोग्य करार दे दिया गया था और उनकी सांसदी रद्द कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन फ्रांसिस्को में राहुल गांधी प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद वह वॉशिंगटन डीसी में सांसदों और थिंक टैंक्स के साथ बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय-अमेरिकी लोगों को भी संबोधित कर सकते हैं। उनकी यात्रा 4 जून को न्यूयॉर्क में खत्म होगी, जहां वो लोगों को संबोधित करेंगे। ये बातचीत न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed