फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi will do rally in Moradabad

प्रियंका की ससुराल से चुनावी हुंकार भरेंगे राहुल गांधी

Tue, 15 Jan 2019 05:06 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 15 Jan 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will do rally in Moradabad
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

सपा-बसपा के बीच गठबंधन होने के बाद अलग-थलग पड़ी कांग्रेस ने सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद मुरादाबाद में छह या सात फरवरी को रैली करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कांग्रेस पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी की ससुराल है। यह जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. एपी सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में एक दर्जन रैलियां करेंगे। इनमें से एक रैली छह या सात फरवरी को मुरादाबाद में प्रस्तावित है। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह स्थानीय नेताओं को वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली बुलाकर यह जानकारी दी थी। मुरादाबाद में प्रस्तावित रैली में मंडल के बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर और मुरादाबाद जिलों से भीड़ जुटाने की तैयारी है। जिसमें करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। बाहर से वाहनों और भीड़ अधिक आने की वजह से रैली जीरो प्वाइंट के पास ही कराने की सहमति बनी है। इसके लिए हाईकमान की मुहर लगना शेष है। रैली में किसानों की समस्या, गन्ना मूल्य और देश में बढ़ती बेरोजगारी मुद्दा रहेगा। 
विज्ञापन



रैली में हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी माहौल तैयार करने मुरादाबाद आ रहे हैं। 2009 में कांग्रेस इस लोकसभा सीट से भारी मतों से जीती थी। तब यहां की जनता ने पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरउद्दीन को जिताया था। लेकिन 2014 में मोदी लहर में कांग्रेस इस सीट को बचा नहीं पाई थी। हालांकि नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस ने फिर से उछाल मारा। लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। फरवरी में होने वाली रैली में प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है। मंडल के अन्य लोकसभा क्षेत्रों से भी भीड़ रैली में आएगी। ऐसे में टिकट के दावेदार भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed