फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi will address in America on overseas Indians

इस हफ्ते अमेरिका में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल, प्रवासी भारतीय होगा असल मुद्दा

Sun, 10 Sep 2017 06:53 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 10 Sep 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi will address in America on overseas Indians
Rahul Gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय एवं तकनीकी मामलों पर अमेरिका में वैश्विक चिंतकों, राजनीतिक नेताओं और वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों के साथ वार्ता करेंगे।

विज्ञापन


पढ़ें: शिंदे ने बताया, सीएम पद और ‌‌टिकटों के लिए कहां होगा अंतिम फैसला
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह की अपनी अमेरिकी यात्रा में 47 वर्षीय राहुल गांधी बर्कले में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में सोमवार को समकालीन भारत एवं विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आगे की राह पर व्याख्यान देंगे। इससे पहले 1949 में भारत के पहले प्रधानमंत्री एवं राहुल गांधी के परदादा जवाहर लाल नेहरू ने भी बर्कले में भाषण दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियां मशहूर प्रोद्यौगिकीविद् सैम पित्रोदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न्यूयार्क में प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष की ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ के एक समारोह में थिंक टैंक समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने की योजना है।

अमेरिका-भारत व्यापार परिषद के एक अन्य कार्यक्रम में कॉरपोरेट विश्व के साथ वार्ता करेंगे। पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी सत्तारूढ़ रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं।


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कई बार अमेरिका की यात्रा की है लेकिन उनके राजनीतिक जीवन में यह पहली बार है जब वह जनसभा करेंगे, राजनीतिक नेताओं से मुलाकात करेंगे और देश में भाषण देंगे।

पढे़ं: सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस की कमान, शोभा ओझा को हटाया, दीपक बाबरिया मध्य प्रदेश के प्रभारी

इसके अलावा राहुल गांधी प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सिलिकॉन वैली के लोगों से मिलेंगे जहां तकनीक, प्रतिभा और भारतीय दिमागी शक्ति केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed