{"_id":"6982e90790f13af521019051","slug":"rahul-gandhi-vs-ravneet-bittu-parliament-protest-us-trade-deal-and-other-issues-former-congress-mp-and-lop-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: 'मेरे गद्दार दोस्त', केंद्रीय मंत्री को देख राहुल का तंज, रवनीत बिट्टू का पलटवार; बताया 'देश का दुश्मन'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Video: 'मेरे गद्दार दोस्त', केंद्रीय मंत्री को देख राहुल का तंज, रवनीत बिट्टू का पलटवार; बताया 'देश का दुश्मन'
Wed, 04 Feb 2026 12:07 PM IST
लव गौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: लव गौर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:07 PM IST
सार
Rahul Gandhi Ravneet Bittu Clash Video: संसद के गेट पर जब राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमने-सामने हुआ तो एक अजीब घटनाक्रम पेश आया। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री को 'गद्दार दोस्त' कहकर बुलाया तो भाजपा नेता ने उनको 'देश का दुश्मन' कहा डाला। दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
संसद के बाहर राहुल और बिट्टू आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एक तरफ जहां संसद के अंदर विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है तो दूसरी तरफ सदन के गेट पर राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री बिट्टू के बीच नोकझोंक हुई। बुधवार को छठवें दिन संसद के गेट के बाहर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस सांसद हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अजीब घटना सामने आई। राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
संसद के गेट पर जोरदार नोकझोंक
दरअसल, जब राहुल गांधी प्रदर्शन कर रहे पार्टी के सांसदों के साथ खड़े थे तो इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को आते देख 'गद्दार दोस्त' कहा, जिसके बाद बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को 'देश का दुश्मन' बताया।
खबर से संबंधित वीडियो देखिए...
विज्ञापन
जानिए हुआ क्या था?
हुआ यूं कि जब केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू संसद के मकर द्वार पर विरोध कर रहे कांग्रेस सांसदों के पास से गुजरे, तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उनको दूर से देखकर कहा, 'देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। इनका चेहरा देखो।' इसके बाद बिट्टू के पास आने पर राहुल गांधी ने उनसे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया और कहा, 'नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त। चिंता मत करो, तुम वापस (कांग्रेस में) आ जाओगे।'
ये भी पढ़ें: Rahul Shows Naravane Book: पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे की कथित किताब आई सामने! संसद के बाहर राहुल गांधी ने दिखाई
'देश के दुश्मन', राहुल पर बिट्टू का पलटवार
राहुल गांधी के इस व्यवहार को देखकर बिट्टू ने उनसे हाथ मिलाने से मना कर दिया और पलटवलार करते हुए उनको 'देश का दुश्मन' कह डाला। बिट्टू ने कहा कि उनका 'देश के दुश्मनों' से कोई वास्ता नहीं है। जुबानी जंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह तीखी बहस तब शुरू हुई जब रवनीत बिट्टू ने विरोध कर रहे सांसदों पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'वे ऐसे बैठे हैं मानो उन्होंने कोई युद्ध जीत लिया हो।' बता दें कि रवनीत बिट्टू साल 2024 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
नोकझोंक के बाद बिट्टू का बयान
संसद के गेट पर हुई नोकझोंक के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शिकायत के लिए स्पीकर का रुख किया है। वहीं मीडिया के सामने आकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी (राहुल गांधी की) फिटनेस अच्छी है, लेकिन मैं भी मजबूत हूं, हाथ हमारा भी भारी होता है। लेकिन राजनीति में हम ऐसा नहीं करते। हमें संसदीय भाषा का इस्तेमाल करते हुए मर्यादा से बात करनी होती है। आज वह बेनकाब हो गए हैं। वह गुंडागर्दी पर उतर आए।

#WATCH | On 'traitor' vs 'desh ke gaddar' verbal altercation with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union MoS Ravneet Singh Bittu says, "Speaker is the custodian, who else will one approach?..He (Rahul Gandhi) has a good fitness but I too am strong. But this is not what we do in… pic.twitter.com/qu9h7g7qAm
— ANI (@ANI) February 4, 2026