फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi tweets corona crisis is the time to be united leaving religious and cast related issues behind

कोरोना से जंग में राहुल की अपील, यह धार्मिक-जातिगत मुद्दे छोड़ एकजुट होने का मौका

Mon, 06 Apr 2020 04:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi tweets corona crisis is the time to be united leaving religious and cast related issues behind
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि कोरोना संकट देश में धर्म, जाति और वर्ग आधारित मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि देश एकजुट होकर इस महामारी को पराजित करेगा। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार से एक बार फिर आग्रह किया कि कोरोना की व्यापक स्तर पर जांच की जाए।

विज्ञापन


गांधी ने ट्वीट किया, 'कोरोना संकट भारत के लिए एक ऐसा मौका है जिसमें लोग अपने धर्म, जाति एवं वर्ग के मतभेदों को पीछे छोड़कर एकजुट हों और इस खतरनाक वायरस को पराजित करें।' उन्होंने कहा, ' करुणा, संवेदना और त्याग इस सोच की बुनियाद हैं। हम साथ मिलकर इस लड़ाई को जीतेंगे।' अपने इस ट्वीट के साथ राहुल ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करती एक तस्वीर भी साझा की।
विज्ञापन

 


वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का एकमात्र रास्ता ज्यादा से ज्यादा जांच है। तभी हम संक्रमित व्यक्ति का उपचार कर सकते हैं। " प्रियंका ने कहा, 'ज्यादा से ज्यादा जांच करो, फिर उपचार करो- यही हमारा मंत्र होना चाहिए। आप सबसे मेरी गुजारिश है कि ज्यादा जांच के लिए आवाज उठाइए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed