{"_id":"5b7efb7042c792465942fda7","slug":"rahul-gandhi-told-to-plot-suspected-death-of-main-witness","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव रेप कांड : मुख्य गवाह को बिना पोस्टमार्टम किया गया दफन, राहुल गांधी ने बताया साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उन्नाव रेप कांड : मुख्य गवाह को बिना पोस्टमार्टम किया गया दफन, राहुल गांधी ने बताया साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Aug 2018 05:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को उन्नाव रेप कांड में एक अहम गवाह की संदिग्ध मौत और उसके बाद जल्दबाजी में बिना पोस्टमार्टम कराए उसे दफन कर देने को साजिश करार दिया है। बेहद चर्चा में रहे इस रेप कांड में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर मुख्य आरोपी हैं और पीड़ित युवती के पिता की भी विधायक के गुर्गों की पिटाई से मौत हुई थी।
विज्ञापन
राहुल ने ट्विटर पर एक न्यूज रिपोर्ट को पेश किया और मामले के पीछे साजिश होने के दावे वाला ट्वीट अपलोड किया। राहुल ने ट्वीट में अपरोक्ष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि क्या हमारी बेटियों के लिए न्याय का आपका यही तरीका है, मिस्टर 56? बता दें कि वर्ष 2014 के आम चुनाव के दौरान मोदी ने अपने पास 56 इंच का सीना होने का दावा किया था।
विज्ञापन
जर्मन दौरे में भी उठाया था भारतीय महिलाओं का मुद्दा
फिलहाल जर्मन दौरे पर गए हुए राहुल ने बुधवार को हैम्बर्ग के एक स्कूल में छात्रों से बात करते हुए भी भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं और उनके सुरक्षित महसूस नहीं करने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि वह इस बात से असहमत हैं कि भारत पूरे विश्व में महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित देश है।
विज्ञापन