फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to visit UK later this month to deliver lecture at Cambridge University Latest News Update

Rahul Gandhi: जल्द ही ब्रिटेन जाएंगे राहुल, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में देंगे लेक्चर; इन मुद्दों पर करेंगे बात

Thu, 16 Feb 2023 06:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Feb 2023 06:08 PM IST
सार

कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल ने भी राहुल की यात्रा को ले क खुशी जताई। स्कूल की ओर से कहा गया कि वह राहुल गांधी का फिर से स्वागत करके खुश हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to visit UK later this month to deliver lecture at Cambridge University Latest News Update
rahul gandhi - फोटो : @incindia

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी इस महीने के आखिर में ब्रिटेन जा सकते हैं। राहुल कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में व्याख्यान (लेक्चर) भी देंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस बारे में लोगों को बताया।

विज्ञापन


राहुल ने कही यह बात
राहुल ने बताया कि मैं अपने मातृ-संस्थान रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाऊंगा। मैं बिजनेस स्कूल में व्याख्यान भी दूंगा। इस दौरान भूराजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, बिग डाटा और लोकतंत्र समेत कई क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों और लोगों से बात करूंगा। मैं सभी से संवाद करने को लेकर काफी उत्सुक हूं।
विज्ञापन


भारत-चीन संबंधों पर भी बात करेंगे
कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल ने भी राहुल की यात्रा को ले क खुशी जताई। स्कूल की ओर से कहा गया कि वह राहुल गांधी का फिर से स्वागत करके खुश हैं। स्कूल ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी केम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे। बिग डाटा, लोकतंत्र तथा भारत-चीन संबंधों पर भी बात करेंगे। ब्रिटेन जाने से पहले राहुल गांधी रायपुर में 24-26 फरवरी को कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed