फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi to leave for Europe in September to meet European Commission lawmakers in Belgium

Rahul Gandhi: अगले महीने यूरोप जाएंगे राहुल, बेल्जियम में यूरोपीय सांसदों से मुलाकात संभव, जानें कार्यक्रम

Tue, 29 Aug 2023 02:08 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 29 Aug 2023 02:08 AM IST
सार

राहुल गांधी का यूरोप दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi to leave for Europe in September to meet European Commission lawmakers in Belgium
rahul gandhi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सितंबर के पहले हफ्ते में यूरोप की पांच दिन की यात्रा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान सात सितंबर को राहुल गांधी बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात करेंगे। वहीं, आठ सितंबर को पेरिस में विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे। नौ सितंबर को वह पेरिस में श्रमिक संगठन की बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इसके बाद उनके नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है, जहां वह 10 सितंबर को प्रवासी भारतियों को संबोधित करने के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित कर सकते हैं। राहुल गांधी का यूरोप दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने वाला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल मई में राहुल गांधी ने अमेरिका का लंबा दौरा किया था। कांग्रेस नेता ने इस दौरान सैन फ्रांसिस्को, वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क शहरों में भारतीय प्रवासियों, उद्यम पूंजीपतियों और कानून निर्माताओं के साथ-साथ अन्य लोगों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता विश्वनाथ से मुलाकात पर उठे थे सवाल
राहुल गांधी ने अमेरिका यात्रा के दौरान सुनीता विश्वनाथ से मुलाकात की थी। इसको लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिनके संबंध भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। भाजपा ने मांग की थी कि राहुल गांधी को सच्चाई बताना चाहिए कि उन्होंने सुनीता विश्वनाथ से यह मुलाकात क्यों की, जो जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडिंग की जाने वाली एक कंपनी से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed