{"_id":"60075c908ebc3e30b91cb866","slug":"rahul-gandhi-targets-pm-modi-over-built-a-village-in-arunachal-pradesh-by-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश में चीन ने कैसे बसा लिए गांव, जवाब दें पीएम: राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश में चीन ने कैसे बसा लिए गांव, जवाब दें पीएम: राहुल
Wed, 20 Jan 2021 03:57 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 Jan 2021 03:57 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना द्वारा एक आधुनिक गांव के निर्माण की खबरों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी को अपना वादा भूलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पीएम पर हमला करते हुए राहुल ने कहा, वह अपना वादा याद रखें, मैं देश झुकने नहीं दूंगा। वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया, मोदी जी, वो ‘56 इंच’ का सीना कहां है।
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री से जवाब मांगते हुए कहा, सैन्य टुकड़ी नहीं, पूरा गांव। भगवान के लिए पीएमओ अथवा राजनाथ सिंह को देश को यह बताना चाहिए कि यह सही है या झूठ।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक नया गांव बसाया है, जहां लगभग 100 से अधिक घर बने हुए दिखाई दे रहे हैं। 1 नवंबर, 2020 को उपग्रह के माध्यम से ली गई इन तस्वीरों से पुष्टि हुई है कि यह गांव भारत की सीमा के 4.5 किलोमीटर अंदर बना हुआ है।
कांग्रेस की नीतियों का खामियाजा भुगत रहे: भाजपा सांसद
चीन की तरफ से नए गांव बसाने की खबरों पर अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने चीन के भारत में अतिक्रमण के लिए कांग्रेस की पूर्व सरकारों को दोषी ठहराया है।
गाओ ने कहा कि चीन का गांव बसाना, भारतीय सीमा के पास सैन्य शिविर बनाना कोई नई बात नहीं है। 80 के दशक से आज तक चीन लगातार कब्जा कर रहा है। आज हम कांग्रेस शासन की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहे हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां गलत थी। कांग्रेस की नीतियों पर निशाना साधते हुए तापिर ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने सीमा तक सड़कों का निर्माण नहीं किया। इससे 3-4 किलोमीटर तक बफर जोन छूट गया। इस इलाके पर चीन ने कब्जा कर लिया।
उन्होंने कहा कि चीन की तरफ से अरुणाचल में गांव बसाना नई बात नहीं है। यह तो कांग्रेस से विरासत में मिला है। भाजपा सांसद ने कहा कि चीन तो 80 के दशक से सड़कों का निर्माण कर रहा है। बीसा और माजा के बीच सैन्य बेस बनाने जिक्र किया।