{"_id":"5fc9591c8ebc3e91b7102adc","slug":"rahul-gandhi-targets-central-government-by-tweet-on-agricultural-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘काले कृषि कानूनों’ को रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकारना किसानों के साथ विश्वासघात होगा: राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘काले कृषि कानूनों’ को रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकारना किसानों के साथ विश्वासघात होगा: राहुल
Fri, 04 Dec 2020 03:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत में बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि संबंधी ‘काले कानूनों’ को पूरी तरह से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना किसानों के साथ विश्वासघात होगा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, काले कृषि कानूनों को पूर्ण रूप से रद्द करने से कम कुछ भी स्वीकार करना भारत और उसके किसानों के साथ विश्वासघात होगा।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार के मंत्री व नेता किसानों को देशद्रोही बोल चुके हैं, इस आंदोलन के पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश बता चुके हैं। ये भी कह चुके हैं कि आंदोलन करने वाले करने वाले किसान नहीं लगते। लेकिन बातचीत में सरकार को किसानों को सुनना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया, किसान कानून के केंद्र में किसान होगा न कि भाजपा के अरबपति मित्र। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच बृहस्पतिवार को अगले दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही।
विज्ञापन