{"_id":"5a86ef694f1c1b641f8b607a","slug":"rahul-gandhi-take-a-jibe-at-prime-minister-modi-for-fake-promises","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी बोले- चुनाव के बाद वादे भूल जाते हैं प्रधानमंत्री मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी बोले- चुनाव के बाद वादे भूल जाते हैं प्रधानमंत्री मोदी
ब्यूरो, अमर उजाला, अगरतला
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठे वादे करने की आदत है। चुनाव बीतने के बाद वह जनता से किए वादे भूल जाते हैं। राहुल बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यहां रैलियों को संबोधित कर रहे थे।
कैलाशहर की अपनी रैली में राहुल ने कहा कि मोदी जी आते हैं और दो से तीन वादे कर जाते हैं लेेकिन चुनाव के बाद उन्हें भूल जाते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के लोगों से लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस को सत्ता में पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाममोर्चा और भाजपा की केंद्र सरकार का कामकाज सबके सामने है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो राज्य का विकास कर सकती है।
राहुल ने राज्य के उनाकोटि जिले में भी एक रैली को संबोधित किया। इस मौके पर असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने भी भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा ने बोडोलैंड के गठन का वादा किया था, अब कहां है बोडोलैंड? भाजपा त्रिपुरा में भी ऐसा ही करेगी।