{"_id":"5a74859a4f1c1b410b8b68f9","slug":"rahul-gandhi-take-a-jibe-at-modi-government-for-unidon-budget-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के बाद सेंसेक्स में भारी गिरावट पर राहुल ने कसा तंज, कहा- ये है ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बजट के बाद सेंसेक्स में भारी गिरावट पर राहुल ने कसा तंज, कहा- ये है ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के पांचवें बजट के पेश होने के बाद से स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में आई गिरावट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष किया है।
विज्ञापन
राहुल ने शुक्रवार को चुटीले अंदाज में ट्वीट कर लिखा, ‘संसदीय भाषा में कहा जाए तो सेंसेक्स ने मोदी सरकार के बजट के खिलाफ एक ठोस 800 अंकों का ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ रखा है।’
विज्ञापन
बता दें कि शेयर में बजट पेश होने के बाद भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को सेंसेक्स 800 अंक नीचे गिरा है।
अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने हैशटैग-बसएकसाल का इस्तेमाल भी किया। इसके जरिये उन्होंने कहना चाहा है कि मोदी सरकार को अब बस एक ही साल रह गया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को भी एनडीए सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरियां उपलब्ध नहीं कराई। जबकि उन्होंने युवाओं से कई वादे किए थे।