फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi surname should be firoz as per hindu gotra system said union minister sadhvi niranjan jyoti

Rahul Gandhi: 'राहुल को अपना उपनाम 'फिरोज' रखना चाहिए', केंद्रीय मंत्री बोलीं- उन्हें हिंदू धर्म की समझ नहीं

Tue, 12 Sep 2023 11:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 12 Sep 2023 11:19 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि अगर राहुल 'गोत्र' प्रणाली का पालन करते तो उनका उपनाम गांधी नहीं होता। वह अपने उपनाम के रूप में फिरोज लिखते। उनके दादा फिरोज थे... उन्हें सच बताना चाहिए।

विज्ञापन
rahul gandhi surname should be firoz as per hindu gotra system said union minister sadhvi niranjan jyoti
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंगलवार को राहुल गांधी की आस्था पर सवाल उठाते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को 'गोत्र' व्यवस्था के अनुसार 'फिरोज' उपनाम लगाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में 'गोत्र' व्यवस्था के अनुसार उनका उपनाम 'फिरोज' होगा न कि 'गांधी'। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू-गांधी परिवार को हिंदू धर्म की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


स्टालिन के बयान पर गांधी परिवार को घेरा
तमिलनाडु सरकार के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर दिए बयान पर चुप्पी साधने के लिए साध्वी निरंजन ज्योति ने नेहरू-गांधी परिवार को निशाना बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू परिवार को हिंदू धर्म के बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं है। हिंदू धर्म में पिता के धर्म के आधार पर किसी व्यक्ति के धर्म का निर्धारण होता है, लेकिन ये कभी मां के गोत्र को अपना लेते हैं तो कभी पिता के! मंत्री ने कहा कि अगर राहुल 'गोत्र' प्रणाली का पालन करते तो उनका उपनाम गांधी नहीं होता। वह अपने उपनाम के रूप में फिरोज लिखते। उनके दादा फिरोज थे... उन्हें सच बताना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, अपनी असलियत बताएं कि आप किस धर्म से हैं। लोगों को बताएं कि क्या आप हिंदू, पारसी या ईसाई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना
बता दें कि पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी थे। दोनों के दो बेटे संजय गांधी और राजीव गांधी थे। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्षी गठबंधन के अन्य नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी ने भी उदयनिधि स्टालिन के बयान की आलोचना नहीं की। इसका मतलब है कि मुंबई की बैठक में उन्होंने हिंदू धर्म पर हमला करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लोग इसका करारा जवाब देंगे। भाजपा नेता ने कहा कि सनातन धर्म कई मुश्किलों के बावजूद बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि जितना हिंदू धर्म पर हमला होगा, यह उतना ही मजबूत होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed