{"_id":"58356e664f1c1b242413bc03","slug":"rahul-gandhi-statement-over-demonetisation-and-narendra-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल का आरोप, नोटबंदी एक घोटाला है, मोदी ने अपने दोस्तों को दे दी थी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल का आरोप, नोटबंदी एक घोटाला है, मोदी ने अपने दोस्तों को दे दी थी जानकारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी की जानकारी पहले ही अपने दोस्तों को दे दी थी।
विज्ञापन
राहुल ने कहा, 'मैं यह महसूस करता हूं कि यह निर्णय एक घोटाला है। प्रधानमंत्री ने इसकी घोषणा से पहले ही इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दे दी थी। हम इस मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) की मांग करते हैं।'
विज्ञापन
नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री से जवाब मांग रहे राहुल ने कहा, 'अचानक से हुए दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय प्रयोग में प्रधानमंत्री ने क्या किया। उन्होंने इस बारे में किसी को नहीं बताया। यह एक वित्तमंत्री का निर्णय नहीं है, यह एक प्रधानमंत्री का निर्णय है। उन्हें संसद में आना चाहिए और नोटबंदी पर हो रहे बहस के दौरान बैठना चाहिए।'
विज्ञापन
बताते चलें कि इसके पहले एकजुट विपक्ष ने नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के आदेश के खिलाफ संसद परिसर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति के नीचे श्रृंखलाबद्ध होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान 12 राजनीतिक पार्टियों के तकरीबन 200 सांसद मौजूद रहे।
जेपीसी की मांग पर विपक्ष एकजुट
राहुल गांधी
नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के बंटने की अफवाह को राहुल गांधी ने सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'विपक्ष नोटबंदी के मुद्दे पर जेपीसी जांच और स्थगन प्रस्ताव के बीच बहस की मांग करता है।
बताते चलें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि कुछ पार्टियां नोटबंदी की घोषणा को वापस लिए जाने की तो कुछ जेपीसी जांच की मांग कर रही हैं और पूरा विपक्ष बंटा हुआ है।
बता दें कि राहुल के आरोपों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री मोदी पर सीधे इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि नोटबंदी के आड़ में सरकार ने आठ लाख करोड़ का घोटाला किया है। इसके बहाने मोदी अपने उद्योगपति दोस्तों का कर्जा माफ करना चाहते हैं।