{"_id":"5c189dc7bdec2256fa2683aa","slug":"rahul-gandhi-statement-on-loan-waiving","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं होने तक पीएम मोदी को सोने नहीं देंगे: राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं होने तक पीएम मोदी को सोने नहीं देंगे: राहुल
Tue, 18 Dec 2018 12:42 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इससे खासे उत्साहित दिखे। पत्रकारों के पूछे जाने पर कि 'क्या चुनावी वादे पूरे होने शुरू हो गए', इसपर राहुल गांधी ने कहा कि देखा आपने, शुरू हो गया न काम।
उन्होंने कहा कि 6 घंटे में हमने अपना चुनावी वादा पूरा किया है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तरह ही राजस्थान में भी जल्द ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हम प्रधानमंत्री मोदी को तब तक सोने नहीं देंगे जब तक कि वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर देते, सभी विपक्षी दल एकजुट रूप से इसकी मांग करेंगे। अब तक प्रधानमंत्री ने किसानों को एक रुपये की भी छूट नहीं दी है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'भारत में मुख्य लड़ाई गरीब जनता, छोटे दुकानदार और 15-20 बड़े उद्योगपतियों के बीच की लड़ाई है। देश के लोगों का पैसा लेकर इन 15-20 उद्योगपतियों की जेब में डाला गया। देश के हर किसान का कर्जा कांग्रेस माफ करवाएगी। देश के किसानों डरो मत, कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है।'
उन्होंने राफेल और नोटबंदी पर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल के मुद्दे पर जेपीसी जांच क्यों नहीं हो रही, साथ बैठकर चर्चा क्यों नहीं करते। उन्होंने कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है, गरीबों से पैसा छीनकर मोदी जी ने अपने मित्रों को दिया।
हालांकि 1984 सिख दंगे में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी करार दिए जाने पर राहुल गांधी ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने इतना जरूर कहा कि मैंने दंगों पर अपनी स्थिति बहुत स्पष्ट कर दी है, और मैंने पहले भी यह कहा है।
राहुल गांधी ने राफेल डील में जेपीसी जांच की मांग को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उपजे विवाद पर भी तंज कसते हुए कहा कि अभी तो बहुत सारे टाइपो निकलेंगे। जेपीसी में, राफेल पर, किसान कर्ज माफी, सारे मामलों में टाइपो निकलेंगे।

Rahul Gandhi: We will not let PM Modi sleep till he waives of loans of farmers, all opposition parties will unitedly demand this. Till now PM has not waived off a single rupee of farmers pic.twitter.com/36weff2V4t
— ANI (@ANI) December 18, 2018