{"_id":"5b43a4b94f1c1b82698b51b6","slug":"rahul-gandhi-slams-prime-minister-narendra-modi-over-farmers-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी दूसरों से भी अपने मन की बात ही सुनना चाहते हैं: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी दूसरों से भी अपने मन की बात ही सुनना चाहते हैं: राहुल गांधी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें न सिर्फ अपने मन की बात करना पसंद है, बल्कि वह अपने मन की बात दूसरों से भी सुनना चाहते हैं। दरअसल, राहुल एक रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी पर किसानों की आय दोगुनी करने के उनके वादे को लेकर निशाना साध रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि मोदी ने 20 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किसानों से बात की थी। मोदी ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की एक महिला किसान से सवाल किया था कि पहले की तुलना में उसकी आय कितनी बढ़ गई है। महिला ने कहा था, ‘अब आय दुगुनी हो गई है।’
विज्ञापन
अब एक वीडियो में सामने आया है कि उसी महिला किसान से जब यह सवाल किया गया कि क्या सही में उसकी आय दुगुनी हुई, तब उसने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा किया।
विज्ञापन
महिला किसान ने बताया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले दिल्ली से अधिकारी आए थे, जिन्होंने कार्यक्रम के दौरान क्या जवाब देना है, इसकी ट्रेनिंग दी थी। महिला के मुताबिक, अधिकारियों ने ही उससे कहा था कि पीएम के सामने आय दुगुनी हो गई है, यह बताना। हालांकि सोमवार को वह फिर अपने बयान से पलट गई।